Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
lotus mark printed on passport - Sabguru News
होम Headlines पासपोर्ट पर कमल का चिन्ह, तो विदेश मंत्रालय ने दी सफाई

पासपोर्ट पर कमल का चिन्ह, तो विदेश मंत्रालय ने दी सफाई

0
पासपोर्ट पर कमल का चिन्ह, तो विदेश मंत्रालय ने दी सफाई
lotus mark printed on passport
lotus mark printed on passport
lotus mark printed on passport

नई दिल्ली। भारतीय पासपोर्ट पर कमल का निशान छापे जाने पर विपक्ष ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साध रहा है। बता दें, कमल का निशान भाजपा का चुनाव चिन्ह है। जब यह मुद्दा लोकसभा में उठा तो विदेश मंत्रालय ने इसपर सफाई दी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि कमल हमारा राष्ट्रीय पुष्प है। आगे भी पासपोर्टों पर अलग-अलग राष्ट्रीय प्रतीक छापे जाएंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने सफाई देते हुए कहा है कि फर्जी पासपोर्ट की पहचान करने के लिए और पासपोर्ट के सिक्योरिटी फीचर्स को मजबूत करने के लिए कमल का निशान लगाया गया है। उन्होंने कहा कि कमल हमारे राष्ट्रीय फूल का प्रतीक है।

कुमार ने आगे कहा, ‘कमल के अलावा भी कई सारे राष्ट्रीय चिन्ह हैं। लेकिन आगे इन्हे भी लगाया जायेगा। इनमें उन्हीं चिन्हों का इस्तेमाल होगा जो कि भारत से जुड़े हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय नागरिक विमानन संगठन (ICAO) की गाइडलाइन्स के तहत ये बदलाव किया गया है।’