Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Congress attack on modi and amit shah in bharat bachao rally - Sabguru News
होम Breaking सत्ता के लिए देश, समाज को तोड़ रहे है मोदी और शाह : कांग्रेस

सत्ता के लिए देश, समाज को तोड़ रहे है मोदी और शाह : कांग्रेस

0
सत्ता के लिए देश, समाज को तोड़ रहे है मोदी और शाह : कांग्रेस
Congress attack on modi and amit shah in bharat bachao rally
Congress attack on modi and amit shah in bharat bachao rally
Congress attack on modi and amit shah in bharat bachao rally

नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर जोरदार हमला करते हुए देश और समाज को तोड़ने का आरोप लगाया और कहा कि मोदी-शाह की जोड़ी सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती है इसलिए राष्ट्र और संविधान बचाने की खातिर लोगों को आगे आना चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शनिवार को यहां रामलीला मैदान में ‘भारत बचाओ रैली’ को संबोधित करते हुए यह अपील की। रैली को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट और अन्य पार्टी नेताओं ने संबोधित किया।

सोनिया गांधी ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण देश तबाह हो गया है, युवाओं तथा कारोबारियों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट है, किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं लेकिन मोदी-शाह को संविधान और देश की बदहाली की चिंता नहीं है, वे सिर्फ लोगों को गुमराह करना चाहते हैं। देशवासियों को आपस में लड़ाकर असली मुद्दों से सबका ध्यान हटाना चाहते हैं।

सरकार पर मनमानी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और सत्ता पर काबिज लोग जब चाहते हैं, राष्ट्रपति शासन लगवाते हैं और जब चाहते हैं, हटवा देते हैं। संसद में भी मनमानी चल रही है और बिना बहस के विधेयक पारित कराये जा रहे हैं। देश में भय और अन्याय का माहौल है लेकिन कांग्रेस हमेशा न्याय का पक्ष लेगी और जिनके साथ अन्याय होगा, उनके साथ खड़ी रहकर लोकतंत्र तथा संविधान की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहेगी।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि “प्रधानमंत्री सत्ता के लिए कुछ भी कर देंगे। वह अर्थव्यवस्था को नष्ट कर देंगे। हिंदुस्तान के सब युवाओं को बेरोजगार कर देंगे। बस मार्केटिंग होनी चाहिए, मोदी जी हर रोज टीवी पर आने चाहिए। पहले दुनिया का भविष्य चीन और भारत को कहते थे लेकिन ये प्याज पकड़े हुए हैं, जो आज 200 रुपए किलो बिक रहा है। हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था को अकेले श्री मोदी ने खत्म कर दिया है।”

उन्होंने कहा कि मोदी ने पांच सौ तथा एक हजार रुपए के नोट रद्द कर देश की अर्थव्यवस्था को ऐसी गहरी चोट मारी है कि इसके कारण जो नुकसान हुआ , उसकी भरपाई अब तक नहीं हो सकी है। देश से झूठ कहा गया कि “यह कालेधन के खिलाफ लड़ाई है, कालेधन को खत्म करना है, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना है” जबकि असलियत यह है कि मोदी ने देश को तबाह किया और हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था को नष्ट किया है।

कांग्रेस नेता ने तीखा प्रहार करते हुए कहा “हिंदुस्तान के दुश्मन, जिनका मैं नाम नहीं लेना चाहता हूँ, लेकिन हिंदुस्तान के दुश्मन हैं और चाहते थे कि हिंदुस्तान की शक्ति, हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था नष्ट की जाए। वह काम दुश्मन तो नहीं कर सके लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ने वह काम किया है। फिर भी प्रधानमंत्री खुद को देशभक्त कहते हैं। पूरा का पूरा पैसा 2-3 उद्योगपतियों को पकड़ा दिया है।

गांधी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को देश के लोग ही मजबूत बनाते हैं। यह एक आर्थिक व्यवस्था के तहत खुद ही चलता रहता है। पैसा पहले गरीब, किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार की जेब में डालो फिर उसी पैसे का प्रयोग वे खरीदारी में करेंगे। खरीद होगी तो मांग बढ़ेगी और मांग बढ़ेगी तो फैक्ट्रियां काम ज्यादा करेंगी लेकिन मोदी ने फैक्ट्रियां बंद करवा दी और लोगों की जेब का पैसा छीनकर निकाल दिया।

उन्होंने कहा कि मोदी को देश और अपने नागरिकों की चिंता नहीं रहती है। वह हर काम को करने के लिए जिद करते हैं। उन्होंने कहा कि जब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा पूर्व वित्त मंत्री पी चिदम्बरम ने सरकार को जीएसटी को बेहतर तरीके से लागू करने की सलाह दी थी और कहा कि जिस तरह से इसे लागू किया जा रहा है उससे देश की अर्थव्यवस्था खत्म हो जाएगी लेकिन मोदी अपनी जिद पर अड़े रहे और अपनी जिद के अनुरूप रात 12 बजे गब्बर सिंह टैक्स लागू कर दिया।