Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Danielle wyatt comment on yuzvendra chahal height - Sabguru News
होम Sports Cricket इस इंग्लिश महिला क्रिकेटर ने उड़ाया चहल की लंबाई का मजाक, कहा…

इस इंग्लिश महिला क्रिकेटर ने उड़ाया चहल की लंबाई का मजाक, कहा…

0
इस इंग्लिश महिला क्रिकेटर ने उड़ाया चहल की लंबाई का मजाक, कहा…
Danielle wyatt comment on yuzvendra chahal height
Danielle wyatt comment on yuzvendra chahal height
Danielle wyatt comment on yuzvendra chahal height

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेटर अक्सर सोशल मीडिया पर मजाक करते रहते है। लेकिन हाल ही में एक इंग्लिश महिला क्रिकेटर ने युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की लंबाई का मजाक बनाया। जी हाँ, यह महिला क्रिकेटर और कोई नहीं बल्कि डेनियल व्‍याट (Danielle Wyatt) है। डेनियल व्‍याट भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को प्रोपोज़ कर चर्चा में आई थी।

दरअसल, वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई में वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को खेला गया। इस मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने फोटोशूट करवाया था। इसी फोटोशूट की एक फोटो चहल ने अपने साथी खिलाड़ी कुलदीप यादव के साथ की। इसके साथ चहल ने लिखा- हेडशॉट्स बनाने में चेन्नई में काफी मजा आया।

वहीं इस फोटो पर चुटकी लेते हुए डेनियल व्‍याट ने कमेंट किया। डेनियल व्‍याट ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘मेरे ख्याल से आपका कद मुझसे भी कम है।’ इसके बाद डेनियल व्‍याट यह कमेंट सोशल मीडिया पर जमकर छा रहा है। क्रिकेट फैंस अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे है।