Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sirohi bjp office bearers and workers welcomed Newly nominated dist prez - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur नारायण पुरोहित के तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनने पर किया अभिनंदन

नारायण पुरोहित के तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनने पर किया अभिनंदन

0
नारायण पुरोहित के तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनने पर किया अभिनंदन
नारायण पुरोहित के तीसरी बार सिरोही का जिलाध्यक्ष बनने पर उनका अभिनंदन करते भाजपाई।
नारायण पुरोहित के तीसरी बार सिरोही का जिलाध्यक्ष बनने पर उनका अभिनंदन करते भाजपाई।
नारायण पुरोहित के तीसरी बार सिरोही का जिलाध्यक्ष बनने पर उनका अभिनंदन करते भाजपाई।

18 दिसंबर।भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर नारायण पुरोहित को संगठन ने विश्वास जताते हुए तीसरी बार जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।मंगलवार देर शाम प्रदेश चुनाव अधिकारी राजेंद्र गहलोत ने उनके नाम की घोषणा की।उनके मनोनयन पर पार्टी पदाधिकारीओ व कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी एवम नियुक्ति के लिए प्रदेश संघटन का आभार जताया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि पुरोहित लगातार दूसरी बार व संघटन में तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए। संघ पृष्टभूमि से पुरोहित संघ के लघु उद्योग भारती में सिरोही नगर इकाई अध्यक्ष रहकर भी सेवा दे चुके हैं।पुरोहित भाजपा में संस्थापक सदस्य,रेवदर मंडल मंत्री, जिला कार्यकारिणी सदस्य,दो बार जिला उपाध्यक्ष पद पर रहकर सेवाए दे चुके हैं। पुरोहित ने जिलाध्यक्ष बनने के बाद संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों स्थानीय संगठन नेताओं कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वे सभी के सहयोग से ईमानदारी से निभाएंगे।

पुरोहित ने कहा कि आगामी पंचायती राज चुनाव में उनकी प्राथमिकता रहेगी की पार्टी के निष्ठावान,सक्रीय कार्यकर्ताओं का प्राथमिकता से चयन हो जिससे अधिक से अधिक भाजपा का परचम लहराए ओर हर पंचायत में भाजपा विकास की गंगा बहाये ।

नारायण पुरोहित को तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी के सिरोही जिलाध्यक्ष मनोनीत करने पर कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया व प्रदेश भाजपा का आभार व्यक्त किया इस अवसर् पर रोहित खत्री, हेमलता पुरोहित, प्रवीण राठौर, रमज़ान खान, कांतिलाल पुरोहित, चिराग रावल , गोविंन्द पुरोहित, दीपाराम पुरोहित, प्रकाश भाटी, हनुमान आडा , रमेश टेलर, जैसा राम माली, कुंदन राठी, जीतू भाई, मीना खंडेलवाल, ठाकुर महिपाल सिंह देवर, अरुण ओझा, मांगूसिंह बावली, नारायण सिंह, महेंद्र प्रजापत, लोकेश खंडेलवाल आदि गणमान्यजन उपस्तिथ थे।

सिरोही में नारायण पुरोहित का अभिनंदन करते भाजपाई
सिरोही में नारायण पुरोहित का अभिनंदन करते भाजपाई

भारतीय जनता पार्टी के तीसरी बार जिला अध्यक्ष बनने पर नारायण पुरोहित का अनादरा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला महामंत्री मदन सिंह देवड़ा अनादरा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कोली के नेतृत्व में स्वागत किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह पिथापूरा ने साफा पहनाकर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चोपा राम चौधरी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भूराराम चौधरी ,पूर्व मंडल अध्यक्ष डायालाल दवे अनादरा सरपंच केसाराम कोली नाथूराम चौधरी रणछोड़ कोली आदि भाजपा कार्यकर्ता साथ रहे।