Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
IPL 2020 auction: Pat Cummins bought by KKR for Rs 15.5 crore - Sabguru News
होम Breaking IPL 2020 Auction : 15.5 करोड़ में बिके कमिंस, बने दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी

IPL 2020 Auction : 15.5 करोड़ में बिके कमिंस, बने दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी

0
IPL 2020 Auction : 15.5 करोड़ में बिके कमिंस, बने दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी
IPL 2020 auction: Pat Cummins bought by KKR for Rs 15.5 crore
IPL 2020 auction: Pat Cummins bought by KKR for Rs 15.5 crore
IPL 2020 auction: Pat Cummins bought by KKR for Rs 15.5 crore

कोलकाता। आस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को इंडियन प्रीमियर लीग-2020 की कोलकाता में गुरूवार को चल रही नीलामी में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 15.5 करोड़ रूपए की भारी भरकम कीमत खर्च कर अपनी टीम का हिस्सा बनाया जबकि उन्हीं की टीम के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को 10.75 करोड़ रूपए की रकम खर्च कर किंग्स इलेवन पंजाब ने अपनी टीम का हिस्सा बना लिया।

कमिंस अधिकतम 2 करोड़ रूपए के बेस प्राइस की सूची में थे। कमिंस ने इस कीमत के साथ आईपीएल के पिछले रिकार्ड को भी ताेड़ दिया है और वह हमवतन बेन स्टोक्स से आगे निकल गये हैं जो 14.5 करोड़ रूपये की कीमत के साथ आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने 14.5 करोड़ रूपये में खरीदा था।

कमिंस की ही टीम के स्टार ऑलराउंडर मैक्सवेल को भी माेटी रकम मिली है जिन्हें पंजाब ने 10.75 करोड़ रूपए में खरीदा है। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रूपए था।

आईपीएल नीलामी में अन्य खिलाड़ियों में दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मौरिस को उनके बेस प्राइस 1.5 करोड़ रूपए की तुलना में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 10 करोड़ रूपए में खरीदा। इंग्लैंड के सैम करेन पर चेन्नई सुपरकिंग्स ने 5.5 करोड़ रूपए खर्च किए। दिल्ली कैपिटल्स ने क्रिस वोक्स को 1.5 करोड़ रूपए में खरीदा जबकि आरोन फिंच को 4.4 करोड़ रूपए में बेंगलूरू ने खरीदा।

पहले राउंड में स्टुअर्ट बिन्नी, यूसुफ पठान, कॉलिन डी ग्रैंडहोम को किसी टीम ने नहीं खरीदा। पीयूष चावला को चेन्नई ने 6.75 करोड़ रूपए में खरीदा, उनका बेस प्राइस एक करोड़ रूपए था। शेल्डन कोट्रेल को पंजाब ने 8.50 करोड़ रूपए की भारी कीमत में खरीदा जबकि उनका बेस प्राइस 50 लाख रूपए था। कोट्रेल के लिये पंजाब और राजस्थान रायल्स के बीच नीलामी में काफी जोर आजमाइश देखने को मिली।

नाथन कोल्टर नाइल को मुंबई इंडियन्स ने 8 करोड़ रूपए में खरीदा, उन्हें अपने 1 करोड़ रूपये के बेस प्राइस की तुलना में काफी ऊंची कीमत मिली। जयदेव उनादकट को राजस्थान ने उनके बेस प्राइस 1 करोड़ रूपए की तुलना में 3 करोड़ रूपए में खरीदा।

आईपीएल नीलामी में बिके खिलाड़ियों की सूची

आईपीएल-2020 की कोलकाता में गुरूवार को चल रही नीलामी प्रक्रिया में ऊंची कीमत पाने वाले कुछ खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है-

विदेशी खिलाड़ी-

पैट कमिंस- 15.50 करोड़ रूपए (केकेआर)

ग्लेन मैक्सवेल-10.75 करोड़ रूपए (पंजाब)

क्रिस मौरिस-10 करोड़ रूपए (आरसीबी)

सैम करेन-5.50 करोड़ रूपए (सीएसके)

आरोन फिंच-4.4 करोड़ रूपए (आरसीबी)

इयोन मोर्गन -5.25 करोड़ रूपए (केकेआर)

शेल्डन कोट्रेल-8.50 करोड़ रूपए (पंजाब)

नाथन कोल्टर नाइल-8 करोड़ रूपए (मुंबई)

एलेक्स कारी-2.40 करोड़ रूपए (दिल्ली)

जेसन रॉय-1.50 करोड़ रूपए (दिल्ली)

क्रिस लिन- 2 करोड़ रूपए (मुंबई)

क्रिस वोक्स-1.50 करोड़ रूपए (दिल्ली)

भारतीय खिलाड़ी-

रॉबिन उथप्पा-3 करोड़ रूपए (राजस्थान)

पीयूष चावला-6.75 करोड़ रूपए (सीएसके)

वरूण चक्रवर्ती-4 करोड़ रूपए (केकेआर)

प्रियम गर्ग-1.90 करोड़ रूपए (एसआरएच)

विराट सिंह-1.90 करोड़ रूपए (एसआरएच)