Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
300 Samajwadi Party activists detained over CAA protests - Sabguru News
होम Headlines CAA के विरोध प्रदर्शन को लेकर सपा के 300 कार्यकर्ता हिरासत में लिए

CAA के विरोध प्रदर्शन को लेकर सपा के 300 कार्यकर्ता हिरासत में लिए

0
CAA के विरोध प्रदर्शन को लेकर सपा के 300 कार्यकर्ता हिरासत में लिए
300 Samajwadi Party activists detained over CAA protests
300 Samajwadi Party activists detained over CAA protests
300 Samajwadi Party activists detained over CAA protests

प्रयागराज। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में प्रदर्शन करने जा रहे करीब 300 समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेजा गया। पूरा शहर छवानी में तब्दील हो गया।

सपा के नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जैसे ही पार्टी के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन से कचेहरी की ओर कूच किया, पहले से ही मौजूद सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल ने उन्हें आगे बढ़ने से रोका। सभी कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस की सपाइयों से धक्कामुक्की भी हुई। उन्होने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए।

लगभग आधे घंटे तक चली जद्दोजहद के बाद मौके पर पहुंचे अपर जिलाधिकारी (नगर) अशोक कुमार कन्नाैजिया ने ज्ञापन लिया और सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर बसों में बैठाकर पुलिस लाइन भेजा। धरने पर बैठे कार्यकर्तााओं और पुलिस के बीच इस दौरान धक्का मुक्की भी हुई।

धरने पर बैठे सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह एवं महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तिखार हुसैन ने कहा कि भाजपा शासन में लिए गए सभी फैसले जनविरोधी हैं। उन्होने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सभी पार्टी कार्यकर्ता शांति पूर्वक अपनी बात कहने जिला कचेहरी जाना चाहते थे लेकिन प्रशासन उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की है।

धरना को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह ने कहा कि आज किसान, मुसलमान और महिलाओ के सम्मान के सवाल पर होने वाले शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन को प्रशासन द्वारा रोकना लोकतन्त्र विरोधी कदम है l

उन्होने कहा कि आज किसान दुखी, मुसलमान भयभीत और महिलाएं मर्माहत हैं।
इसके बाद शहर के सिविल लाइंस में भी सैकड़ों की संख्‍या में प्रदर्शनकारियों की भीड़ जुट गई। सुभाष चौराहे पर कैब के विरोध में चार्ट बोर्ड पर आग लगा दी गई। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को मशक्‍कत करनी पड़ी। बालसन चौराहे पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झडप में एक सिपाही की अंगुली कटने का समाचार मिला है।

शहर में धारा 144 लगी होने के बावजूद जबरदस्‍त विरोध हुआ। प्रयागराज फायर ब्रिगेड के सामने चर्च के अंदर से लगभग हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने सुभाष चौराहे से बस अड्डा सिविल लाइंस तक मार्च किया।

जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक का काफिला महात्मा गांधी मार्ग पर भारी फोर्स के साथ पहुंचा। उधर सिविल लाइंस में हर सड़क पर आरएएफ पहुंच गई। लोगों को हटाया गया। वाटर कैनन के साथ आरएएफ, पीएसी व पुलिस मौजूद है। लोगों को मशक्‍कत के बाद किसी प्रकार हटाया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरूद्ध प्रकाश ने बताया कि इसबीच बालसन चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान एक सिपाही के हाथ की एक अंगुली में चोट लग गई। वहीं बवाल की आशंका को देखते हुए वज्र और आरएएफ का वाटर कैनन जानसेनगंज में तैनात कर दिया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस लगातार मार्च कर रही है।

उन्होने बताया कि करीब 200 लोगों को गरफ्तार किया गया है। लोगों के खिलाफ अलग अलग धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। हालांकि उन्होने कितने लोगों के खिलाफ मुदकमा दर्ज होने के बारे में बताया कि अभी तत्काल इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकती। शहर की स्थिति सामान्य है।