Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
MS Dhoni completes 15 years in international cricket - Sabguru News
होम Breaking 15 सालों से कोई नहीं ले सका ‘MS DHONI’ की जगह

15 सालों से कोई नहीं ले सका ‘MS DHONI’ की जगह

0
15 सालों से कोई नहीं ले सका ‘MS DHONI’ की जगह
MS Dhoni completes 15 years in international cricket
MS Dhoni completes 15 years in international cricket
MS Dhoni completes 15 years in international cricket

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के इंटरनेशनल क्रिकेट में 15 साल पूरे हो गए है। इन 15 सालों में धोनी ने भारतीय टीम में अहम भूमिका निभाई। यही नहीं उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को दो बार वर्ल्ड चैंपियन भी बनाया।

38 वर्षीय धोनी ने अपना इंटरनेशनल क्रिकेट का आगाज 23 दिसम्बर 2004 को चटगांव में बंगलादेश के खिलाफ किया था। इसके बाद से धोनी भारतीय टीम अपनी ऐसी नींव जमाई की जो आज तक विराजमान है। धोनी भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक है। यही नहीं उन्हें क्रिकेट जगत का सबसे बेस्ट मैच फिनिशर भी माना जाता है।

2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास
साल 2014 में धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर हर किसी हो हैरान कर दिया था। इसके बाद उन्होंने सीमित ओवरों में खेलना जारी रखा।

6 महीने से नहीं खेला कोई मैच
धोनी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में 9-10 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम वनडे मैच खेला था। जबकि उन्होंने अपना आखिरी टी-20 मैच 27 फरवरी 2019 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में खेला था। धोनी ने करीब 6 महीने से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला। धोनी के फैंस उनकी वापसी राह देख रहे है। लेकिन वह आईपीएल 2020 में खेलते नजर आएंगे।

ऐसा रहा अब तक करियर
धोनी ने 90 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया है। अभी तक वह भारत के लिए 350 वनडे और 98 टी-20 मैच खेल चुके हैं। धोनी ने भारत के लिए टेस्ट में 4876, वनडे में 10773 और टी-20 में 1617 रन बनाए हैं। उन्होंने विकेट के पीछे टेस्ट में 294, वनडे में 444 और टी-20 में 91 शिकार किये हैं।