Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
झारखंड : हेमंत सोरेन ने पेश किया सरकार बनाने का दावा - Sabguru News
होम Headlines झारखंड : हेमंत सोरेन ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

झारखंड : हेमंत सोरेन ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

0
झारखंड : हेमंत सोरेन ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

रांची। झारखंड में नई सरकार बनाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने आज राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के समक्ष दावा पेश कर दिया।

सोरेन ने कांग्रेस के झारखंड के प्रभारी आरपीएन सिंह, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के साथ राजभवन जाकर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने साथ ही कांग्रेस, झारखंड विकास मोर्चा और राजद का समर्थन पत्र भी राज्यपाल को सौंपा।

हेमंत झामुमो विधायक दल के नेता चुने गए

इससे पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा के नवनिर्वाचित विधायकों ने आज सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया।

झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के आवास पर पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई और उसमें हेमंत सोरेन को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। सोरेन के झामुमो विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद कांग्रेस, झामुमो और राष्ट्रीय जनता दल विधायक दल की संयुक्त बैठक हुई और उसमें उन्हें महागठबंधन का नेता चुना गया।

सोरेन ने विधायक दल नेता चुने जाने के बाद झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) के प्रमुख बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की। मरांडी ने सोरेन के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की है। इस बार जेबीएम के तीन विधायक निर्वाचित हुए हैं।