Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Special on the birthday of bollywood actress Nagma - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood बॉलीवुड के साथ साउथ और भोजपुरी फिल्मों में भी नगमा ने बनाई पहचान

बॉलीवुड के साथ साउथ और भोजपुरी फिल्मों में भी नगमा ने बनाई पहचान

0
बॉलीवुड के साथ साउथ और भोजपुरी फिल्मों में भी नगमा ने बनाई पहचान
Special on the birthday of bollywood actress Nagma
Special on the birthday of bollywood actress Nagma
Special on the birthday of bollywood actress Nagma

बॉलीवुड के साथ कई भाषाओं में नगमा ने अपनी अदाकारी के जौहर दिखाए हैं। 90 के दशक में नगमा ने कई बड़े सितारों के साथ फिल्मों में काम किया और कई फिल्में सुपरहिट दी हैं। नगमा का आज जन्मदिन है। या अभिनेत्री आज अपना 45 वां जन्मदिवस मना रही हैं। नगमा हिन्दी फिल्मों के अलावा तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, भोजपुरी, पंजाबी और अब मराठी जैसी भारतीय भाषाओं में विस्तृत रूप से काम करने के लिए उल्लेखनीय रही है। नगमा का फिल्मों से राजनीति का सफर कैसा रहा आइए जानते हैं।

25 दिसंबर को मुंबई में हुआ था नगमा का जन्म

नगमा का जन्म एक मुसलमान मां और हिंदू पिता के घर क्रिसमस के दिन 25 दिसंबर, 1974 को हुआ था। उनका असली नाम नंदिता अरविंद मोरारजी है। वह मशहूर दिवंगत व्यापारी अरविंद मोरारजी की बेटी हैं। उनकी मां महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र की रहने वाली हैं। वह स्वतंत्रता सेनानी काजी परिवार से हैं और उनका असली नाम शमा काजी था, लेकिन वह अब सीमा नाम से जानी जाती हैं। नगमा ने शुरुआती पढ़ाई मुंबई में ही पूरी की थी।

वर्ष 1990 में सलमान खान के साथ फिल्म ‘बागी’ से किया था डेब्यू

नगमा ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1990 में प्रदर्शित फिल्म बागी से की थी। इस फिल्म में नगमा के साथ सलमान खान थे। फिल्म हालांकि टिकट खिडक़ी पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन लोगों ने फिल्म का गीत संगीत को अवश्य पसंद किया। वर्ष 1992 में नगमा को फिरोज खान के बैनर तले बनी फिल्म ‘यलगार’ में संजय दत्त के अपोजिट काम करने का अवसर मिला लेकिन दुर्भाग्य से यह फिल्म भी टिकट खिडक़ी पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी।

वर्ष 1994 में फिल्म’सुहाग’ नगमा की पहली हिट हुई थी

वर्ष 1994 में प्रदर्शित फिल्म सुहाग नगमा के करियर के लिए पहली हिट फिल्म साबित हुयी। इस फिल्म में उनकी जोड़ी अक्षय कुमार के साथ काफी पसंद की गयी। इसके बाद नगमा तेलुगू और तमिल फ़िल्मों में काम करने के लिए दक्षिण भारत चली गईं। वे दक्षिण में एक बड़ी स्टार बन गईं और 1990 दशक के अधिकांश समय में, कम से कम 1997 तक, चोटी पर बनी रहीं और कथित तौर पर तमिलनाडु में प्रशंसकों ने उनको एक मंदिर समर्पित किया। तेलुगू में उनकी प्रमुख हिट फ़िल्मों में शामिल हैं 1993 की चिरंजीवी के साथ घराना मोगुडु, अक्किनेनी नागार्जुन के साथ अल्लरी अल्लुडु और एन. टी. रामराव और मोहन बाबू के साथ मेजर चंद्रकांत, उनकी मुख्य तमिल हिट फ़िल्में थीं। 1995 में सुपरस्टार रजनीकांत के साथ बाशा और 1994 में प्रभु देवा के साथ कादलन फिल्में सुपरहिट रही थी।

नगमा की भोजपुरी में भी कई फिल्में सुपरहिट रहीं

अभिनेत्री नगमा ने भोजपुरी फिल्मों में कई फिल्में सुपरहिट दी हैं। उन्हें वहां के दर्शक भोजपुरी की माधुरी दीक्षित मानते हैं। वे विशेष रूप से “बिग बॉस” रियालिटी शो में भाग लेने वाले रवि किशन के साथ सफल रही हैं। नगमा ने 2005 भोजपुरी फ़िल्म पुरस्कारों में दूल्हा मिलाल दिलदार में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। 2006 की फ़िल्म गंगा में उन्होंने अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी के साथ गंगा के रूप में अभिनय किया।

नगमा की पहली भोजपुरी फिल्म ‘पंडित जी बताइना ब्याह कब होली’ ज़बरदस्त हिट साबित हुई थी।

नगमा वर्ष 2007 में राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय हुईं

नगमा 2007 के बाद फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहकर समाज सेवा के लिए राजनीति में सक्रिय हो गयी थी। नगमा भारतीय कांग्रेस पार्टी की एक मुखर समर्थक 2007 में आंध्र प्रदेश राज्य सभा सीट के लिए नगमा की सिफारिश की गई थी। अप्रैल 2004 के चुनाव के दौरान वे आंध्र प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की एक प्रमुख स्टार प्रचारक थीं। उन्होंने केवल औपचारिक रूप से उसी महीने हैदराबाद में, कांग्रेस पार्टी की ‘धर्मनिरपेक्षता और गरीब तथा कमजोर वर्गों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता’ को पार्टी में शामिल होने का कारण बताते हुए, सदस्यता ग्रहण की थी।

सौरव गांगुली और नगमा में चला था अफेयर

भारतीय क्रिकेट पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और नगमा में अफेयर चला था। सौरव गांगुली नगमा के प्यार में पागल थे। बता दें जब सौरव को नगमा से प्यार था जब सौरव शादीशुदा थे। कई ऐसी तस्वीरें भी उस समय में वायरल हुईं थी जब नगमा को सौरव को एक साथ मंदिर में देखा गया था। सौरव नगमा के प्यार में इतने पागल थे कि उन्होंने अपनी पत्नी डोना से तलाक तक लेने का मन तक बना लिया था। लेकिन बाद में सौरव ने नगमा को भुलाने की कोशिक की और वह इस पर कायम भी रहे । उन्होंने अच्छे से अपनी पत्नी का हाथ थाम लिया था।

शंभू नाथ गाैतम, वरिष्ठ पत्रकार