Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 29 दिसम्बर रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 29 दिसम्बर रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 29 दिसम्बर रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 29 दिसम्बर रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। पौष मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि, वार रविवार, सम्वत 2076, शिशिर ऋतू, रवि उत्तरायण। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि : आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। अच्छे स्वास्थ्य के लिए थोड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हो सकती है। जल्दबाजी से कार्य बिगड़ सकते हैं। किसी निहित स्वार्थ की वजह से आप किसी की आर्थिक मदद कर सकते हैं। परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा।

वृषभ राशि : आप आज थोड़ी सी गंभीर मानसिक स्थिति में रहेंगे। आर्थिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी व व्यापार में स्थिति अच्छी रहेगी। मन शांत तथा प्रसन्न रह सकता है। कुछ जरुरी कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पत्नी का परामर्श आज लाभकारी रहेगा। धन लाभ के योग हैं। किसी महिला का सहयोग मिल सकता है।

मिथुन राशि : आज शारीरिक और मानसिक रूप से आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। निजी सम्बंधों में मधुरता आएगी। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिल सकता है। नौकरी और व्यावसायिक कार्यों में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। धनार्जन होगा।

कर्क राशि : आज आप जीवनसाथी से विशेष सुख प्राप्त करेंगे। परिवार के साथ सामाजिक समारोहों में बाहर घूमने या पर्यटन पर जायेंगे और आनंद में समय व्यतीत होगा। आज का दिन हर क्षेत्र में लाभदायक हैं। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रिय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात रोमांचक बनेगी। जल्दबाजी से कार्य बिगड़ सकते हैं।

सिंह राशि : आज आपका कोई करीबी आपके लक्ष्यों और उद्देश्यों के लिए अपनी चिंता जाहिर करेगा, उन्हें अपनी स्थिति समझाने के लिए समय निकालें। प्रेम सम्बंधों में मधुरता आएगी। किसी महिला मित्र से मुलाकात कर सकते हैं। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे। आर्थिक मामलो में जोखिम न उठाएं।

कन्या राशि : आज आपकी वाणी का बहुत अच्छा प्रभाव पड़ेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। ग्रह परिवर्तन के कारण आपके प्रेम सम्बंध बहुत ही मधुर होने वाले हैं। किसी व्यक्ति विशेष के कारण कुछ मानसिक तनाव हो सकता है। हरेक कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी।

तुला राशि : आज परिवार के साथ अ’छा समय व्यतीत होगा। नौकरी और व्यावसायिक कार्यों में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। प्रेम सम्बंधो में मधुरता आ सकती है। मन में तरह-तरह के विचार आ सकते हैं। प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। सृजन व निर्माण की दिशा में सफलता प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक राशि : आज आप कोई नया काम में बारे में सोच सकते है। परिवार में किसी से अनबन हो सकती है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगा। आर्थिक लाभ के लिए प्रयासरत कार्यों में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी के साथ आज मधुर क्षणों का सुख मिलेगा। यात्रा सुखद व लाभप्रद रहेगी।

धनु राशि : आज आपके लिए गंभीरता से मेहनत करने का दिन है। आप काफी लम्बे समय से लटक रहा एक काम संतोषजनक ढंग से पूरा करने में सफल रहेंगे। इससे आपके अफसर प्रभावित होंगे। रुपये-पैसे के मामले में कोई हड़बड़ी ना दिखाएं। आप अच्छा सोचें, समय बदलने वाला है।

मकर राशि : आज का दिन भावनात्मक रहेगा। रुके कार्य, विवाद, समस्या का निराकरण होगा। कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी। स्थान परिवर्तन का योग बनता हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं। आपको अपने अंतरतम की भावनाओं को व्यक्त करने की स्थिति भी आ सकती है।

कुम्भ राशि : आज आपको सफलता की कुंजी प्राथमिकताएं तय करने से मिलेगी। अगर आपके सामने अच्छी अवधि के लिए भी कोई प्रस्ताव आता है तो भी आप उसे स्वीकार कर सकते हैं। किसी निजी मामले में दूसरे की सलाह लेने में कोई बुराई महसूस नहीं होगी। यदि कोई गुमराह हो रहा है, तो आप उस पर नजर रख सकते हैं।

मीन राशि : अपने दिमाग को शांत रखकर गंभीरता से सोचें। आपके पास अ’छी संचार-कुशलता है और इसे अपने लाभ के लिए इस्तेमाल करें। तनाव घटाने के लिए, किसी साहसिक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी अच्छे काम के लिए आज कुछ दान भी कीजिए। नकारात्मकता से छुटकारा पाने के लिए कदम बढ़ा सकते हैं।