Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
New Year celebration should not reduce the cold - Sabguru News
होम India City News नया साल का जश्न कहीं ठंड कम न कर दें

नया साल का जश्न कहीं ठंड कम न कर दें

0
नया साल का जश्न कहीं ठंड कम न कर दें

जयपुर। पिछले एक हफ्ते से जारी भयंकर ठंड थमने का नाम नहीं ले रही है। नया वर्ष 2020 दस्तक देने को तैयार है। ऐसे में लोग नए साल का जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं लेकिन शीत लहर उनकी कंपनी छुड़ा रही है। कहीं ऐसा ना हो भयंकर ठंड नए साल का जश्न कम न कर दें। पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर लगातार जारी है, राजधानी दिल्ली समेत आस पास के कई राज्यों में इस वक्त कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत उत्तर भारत के 6 राज्यों में सर्दी के कारण रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान विभाग ने आज के लिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए ‘रेड कोडेड’ चेतावनी जारी की है और मध्य प्रदेश के लिए पीले (ऐंबर) रंग की चेतावनी जारी की है। रेड कोडेड चेतावनी तब जारी की जाती है जब मौसम की परिस्थतियां चरम पर होती हैं। आपको बता दें कि 1901 के बाद से यह दूसरा सबसे ठंडा दिसंबर दर्ज होने की राह पर है। भयंकर ठंड और कोहरे की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है इसका असर ट्रेनों और हवाई जहाज और पड़ा है। कोहरे की वजह से कई रेलगाड़ियां घंटों देरी से चल रही हैं।

जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में ठंड से और बुरा हाल

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल  और उत्तराखंड में कई दिनों से ठंड से जनजीवन प्रभावित हैं। जम्मू कश्मीर और लद्दाख के कई हिस्से भी ठंड की चपेट में रहे जहां जलापूर्ति लाइनें और श्रीनगर स्थित प्रसिद्ध डल झील के हिस्से जम गए। शहर में मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई क्योंकि पारा शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह इससे पहले की रात में शून्य से 5.6 डिग्री नीचे था। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में कुफरी, मनाली, सोलन में पारा जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया। राज्य में दिन का सबसे कम तापमान केलांग में शून्य से 11.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अभी इन राज्यों में दो-तीन दिन ऐसे ही बर्फबारी और ठंड पड़ेगी।

राजस्थान के कई जिलों में भी सर्दी से कांपे पर लोग

राजस्थान में भी शीतलहर का कहर पिछले कई दिनों से जारी है। राज्य में कई जनपदों में लोग ठंड से परेशान हैं। राजस्थान में सीकर जिले में फतेहपुर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया जहां यह शनिवार को शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। सीकर और माउंट आबू में तापमान शून्य से नीचे एक डिग्री सेल्सियस और शून्य से नीचे 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजस्थान की राजधानी जयपुर में अगले 24 घंटे तक शीतलहर जारी रहने की उम्मीद है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में भी ठंड से जनजीवन प्रभावित है। ऐसे ही गुजरात में भी शीतलहर का कहर जारी है। राजधानी अहमदाबाद और गांधीनगर में तापमान गिर गया है।

शंभू नाथ गौतम, वरिष्ठ पत्रकार