Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Cold and fog increase in Rajasthan - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur राजस्थान में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

राजस्थान में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

0
राजस्थान में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
Cold and fog increase in Rajasthan
Cold and fog increase in Rajasthan
Cold and fog increase in Rajasthan

जयपुर। राजस्थान में शीतलहर एवं न्यूनतम तापमान के कम रहने से कड़ाके की सर्दी जारी है, जिससे लोग परेशान है। राज्य में राजधानी जयपुर सहित करीब एक दर्जन स्थानों पर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज होने, शीत लहर के चलने एवं कोहरे की वजह से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सीकर एक डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ काफी ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम था। सीकर में अधिकतम तापमान एक डिग्री की कमी के साथ 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

हालांकि प्रदेश में सबसे कम अधिकतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस गंगानगर में दर्ज किया गया जो सामान्य से तेरह डिग्री कम रहा। गंगानगर में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कमी के साथ 2.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

अलवर में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा जबकि पर्यटन स्थल माउंटआबू में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कमी के साथ 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जयपुर में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री की वृदि्ध के साथ 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम था। जयपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

इसी तरह बीकानेर में सामान्य से चार डिग्री कमी के साथ 2.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा जबकि अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से छह डिग्री कम रहा। जैसलमेर भी काफी ठंडा स्थान रहा और वहां सामान्य से छह डिग्री कमी के साथ 2.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा जबकि 17.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम था। अजमेर में न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कमी के साथ 3.1 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कमी के साथ 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

चुरु में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम था जबकि अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस कम था। सवाईमाधोपुर में सामान्य से तीन डिग्री कमी के साथ 4.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा जबकि चित्तौड़गढ में सामान्य से एक डिग्री कमी के साथ 5.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कमी के साथ 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसके अलावा उदयपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कमी के साथ पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कमी के साथ 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा। कोटा में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कमी के साथ 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि 15.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री कम था।

बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से चार डिग्री कम दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री की कमी के साथ 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जोधपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कमी के साथ 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान दो डिग्री कमी के साथ 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो-तीन दिनों में राज्य के कई स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।