Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Yechury condolences on the demise of General Secretary DP Tripathi - Sabguru News
होम Headlines येचुरी ने महासचिव डी पी त्रिपाठी के निधन पर जताई संवेदना

येचुरी ने महासचिव डी पी त्रिपाठी के निधन पर जताई संवेदना

0
येचुरी ने महासचिव डी पी त्रिपाठी के निधन पर जताई संवेदना

नई दिल्ली। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी  के महासचिव डीपी त्रिपाठी के निधन पर गुरुवार को शोक जताया।

येचुरी ने त्रिपाठी को कॉमरेड, सहपाठी और सहयात्री बताते हुए कहा कि डीपी त्रिपाठी कॉमरेड, सहपाठी, सहयात्री तथा और भी बहुत कुछ। विश्वविद्यालय से अब तक हमनें बातें की, बहस की, असहमतियां जाहिर कीं और एक साथ बहुत कुछ सीखा। आप बहुत याद आएंगे मेरे दोस्त। हार्दिक संवेदनाएं।

त्रिपाठी और येचुरी आपातकाल के दौरान माकपा के पूर्व महासचिव प्रकाश करात के साथ जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में एक साथ पढ़ते थे। त्रिपाठी जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए थे और बाद में उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में राजनीति शास्त्र का अध्यापन भी किया। त्रिपाठी का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार सुबह यहां निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे।