Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अलवर : कोहरे के चलते 30 वाहन भिड़े, 20 लोग घायल - Sabguru News
होम Rajasthan Alwar अलवर : कोहरे के चलते 30 वाहन भिड़े, 20 लोग घायल

अलवर : कोहरे के चलते 30 वाहन भिड़े, 20 लोग घायल

0
अलवर : कोहरे के चलते 30 वाहन भिड़े, 20 लोग घायल

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के बहरोड थाना क्षेत्र में गुरुवार को कोहरे के चलते 30 वाहन आपस मे टकरा गए जिससे करीब 20 लोग घायल हो गए।

बहरोड थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया की सुबह करीब साढ़े आठ बजे कोहरा कम होने लगा था और दृश्यता बढ़ने के साथ वाहन चालकों ने जल्दबाजी में अपने वाहनों की रफ्तार बढ़ा दी थी।

अचानक एक ट्रेलर के चालक ने ब्रेक लगा दिया, इससे उसके पीछे आ रही स्कार्पियो और कैंटर उससे टकरा गए। इसके बाद एक साथ पांच अन्य वाहन इन वाहन भी इनसे टकराए। इस तरह 500 मीटर क्षेत्र में चार जगहों पर 30 वाहन भिड़ गए।

उन्होंने बताया कि इससे करीब 20 लोग घायल हो गए जिन्हें ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। घटना की वजह से करीब एक घंटे तक राजमार्ग अवरुद्ध रहा। बाद में क्रेन की मदद से वाहन हटवाए गए। फिलहाल रास्ता खुलवा दिया गया। बाद में यातायात सुचारु हो गया।