Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Bollywood actor Aditya Pancholi birthday special - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood B’day Special: अपने दमदार अभिनय के साथ विवादों में भी रहे आदित्य पंचोली

B’day Special: अपने दमदार अभिनय के साथ विवादों में भी रहे आदित्य पंचोली

0
B’day Special: अपने दमदार अभिनय के साथ विवादों में भी रहे आदित्य पंचोली
Bollywood actor Aditya Pancholi birthday special
Bollywood actor Aditya Pancholi birthday special
Bollywood actor Aditya Pancholi birthday special

बॉलीवुड। 90 के दशक में हिंदी सिनेमा में कई कलाकारों का उदय हुआ था उनमें से एक हैं आदित्य पंचोली। आदित्य ने कई फिल्मों में अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया लेकिन साथ ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी विवादों में रहे। एक्‍टर आदित्‍य पंचोली की पहचान फिल्‍म इंडस्‍ट्री में एक अभिनेता से ज्‍यादा विलेन के तौर पर होती है। अपने तीन दशक के फिल्मी करियर में आदित्य पंचोली ने नायक और खलनायक की भूमिका निभाकर दर्शकों में अपनी अलग छाप छोड़ी।

वीडियो, टेलीविजन की फिल्मों से शुरुआत करने वाले इस अभिनेता ने बॉलीवुड में अपना खास मुकाम बनाया है। आज आदित्य पंचोली का जन्मदिन है। अपना 55वां जन्मदिन मना रहे आदित्य के बारे में आइए जानते हैं कैसा रहा इनका फिल्मी सफर और निजी जिंदगी।

मुंबई में हुआ था आदित्य का जन्म

आदित्य पंचोली का जन्म 4 जनवरी, 1965 को फिल्म मेकर राजन पंचोली और अरुणा पंचोली के घर हुआ था। आदित्य की एक बहन और दो भाई हैं। उन्होंने अपनी पढा़ई मुंबई के जूहू में स्थित स्कूल सेंट जोसेफ हाईस्कूल से की थी। आदित्य पंचोली अपने काॅलेज के दिनों में योगा करने के साथ-साथ क्रिकेट भी खेलते थे। आदित्य फिल्मों में अभिनय करने से पहले टेली फिल्म्स और सीरियल में काम करते थे।

साल 1985 से 1986 तक आदित्य ने कई टीवी शोज में काम किया है। उन्होंने ‘शहादत’, ‘सोने का पिंजरा’, ‘स्याही’, ‘सिंगोरा’, ‘कलंक का टीका’, ‘अफसर की साली’ और ‘मरयम की बेटी’ में अभिनय किया है। 1986 में, पंचोली ने अभिनेत्री जरीना वहाब से शादी की और उनके दो बच्चे हैं, सूरज और साना पंचोली।

टेलीफिल्म प्रोड्यूसर से की थी करियर की शुरुआत

आदित्य पंचोली ने अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने पहली टेलीफिल्म प्रोड्यूसर की थी ‘नारी हीरा’ और बाद में उन्होंने बाॅलीवुड में साल 1986 में आई फिल्म ‘सस्ती दुल्हन महंगा दूल्हा’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में उनका नाम आदित्य था जो उन्होंने बाद में अपना लिया और इसी नाम से उन्होंने फिल्मों में फेम भी पाया। आदित्य पंचोली ने अपने करियर के शुरुआती दौर में बतौर सपोर्टिंग एक्टर और नेगेटिव कैरेक्टर अभिनय किया था। बाद में उन्होंने कई फिल्मों में लीड एक्टर के तौर पर भी अभिनय किया।

90 के दशक में आदित्य पंचोली ने कई फिल्मों में यादगार भूमिका निभाई

आदित्य पंचोली ने 1980 के दशक के अंत और 1990 के दशक की शुरुआत के बीच अपने करियर का शिखर हासिल किया था। उन्हें ज्यादातर सहायक भूमिका के द्वारा बड़ी सफलता मिली लेकिन उनकी सोलो लीड बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही। साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म ‘अव्वल नंबर’ रिलीज हुई थी इस फिल्म से उनको पहचान मिल गई। आदित्य पंचोली पहली बार महा-संग्राम (1990) में एक महत्वपूर्ण भूमिका के साथ सुर्खियों में आए थे।

आदित्य पंचोली को आज भी फिल्मों में उनके ग्रे कैरेक्टर के लिए याद रखा जाता है। इन फिल्मों में ‘लड़ाई’ ‘जादूगर’ ‘कब तक चुप रहूंगी’, ‘कातिल’, ‘सैलाब’, ‘लाल परी’, ‘नामचीन’, ‘याद रखेगी दुनिया’, ‘चोर और चांद’ और ‘सुरक्षा’ शामिल हैं।

1991 प्रदर्शित हुई फिल्म ‘साथी’ में आदित्य पंचोली को स्टार बना दिया था

1991 में महेश भट्ट की निर्देशित फिल्म ‘साथी’ में आदित्य पंचोली को बॉलीवुड में स्टार बना दिया था। यह फिल्म दोस्ती पर आधारित थी। इस फिल्म में आदित्य पंचोली ने खुलकर अभिनय किया। इस फिल्म में आदित्य पंचोली का अभिनय दर्शकों को बहुत प्रभावित किया था। इसके बाद 1994 में आई फिल्म ‘आतिश’ और 2002 में फिल्म ‘आंखें’ में कई स्टार्स ने एक साथ अभिनय किया था पर उनमें भी आदित्य को काफी सराहना मिली थी।

1996 में ‘जंग’, 1996 में ‘खिलौना’, 1997 में ‘यस बाॅस’, ‘हमेशा’ और 2000 में आई ‘ये दिल आशिकाना’ और ‘जंग’ में उनके नेगेटिव रोल को सिनेदर्शकों ने खूब पसंद किया। यस बॉस के लिए एक नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए फिल्मफेयर नामांकन प्राप्त हुआ था।

अभिनेत्री कंगना रनौत ने आदित्य पर मारपीट का लगाया था आरोप

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने आदित्य पंचोली पर एक साल पहले मारपीट का आरोप लगाया था। कभी दोनों रिलेशनशिप में थे। लेकिन उनका रिश्ता समय के साथ बुरे अंजाम पर खत्म हुआ था। कंगना ने आदित्य पंचोली पर शारीरिक हिंसा और मारपीट करने का आरोप लगाया था।

कंगना और उनकी बहन ने आदित्य के खिलाफ शोषण और दुर्व्यवहार करने की शिकायत की थी। पहले आदित्य ने कंगना के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कंगना के वकील ने उन्हें झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दी है।

कंगना ने आदित्य पंचोली पर शारीरिक हिंसा और मारपीट करने का आरोप लगाया था।

कई विवादों ने आदित्य पंचोली का पीछा नहीं छोड़ा

बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली का विवादों ने पीछा नहीं छोड़ा। आदित्‍य पंचोली पर रेप का आरोप लग चुका है। इसी कारण आदित्य पंचोली और अभिनेत्री पूजा बेदी का रिश्ता टूटा था। दरअसल आदित्य पर आरोप था कि वह पूजा बेदी की गैरमौजूदगी में उनकी मेड का शारीरिक शोषण करने का प्रयास कर रहे थे। आदित्य केवल मारपीट करने और बदसलूकी के लिए ही नहीं पहचाने जाते बल्कि वह अंडरवर्ल्ड के नाम का सहारा लेकर अभिनेताओं को धमकाने को लेकर भी विवादों में आ चुके हैं।

वे फिल्‍म ‘त्रिमूर्ति’को लेकर विवादों में घिर गए थे। साल 2005 में अपने पड़ोसी पर हमला करने के जुर्म में आदित्‍य पंचोली को अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 1 साल की सजा सुनाई थी। वहीं साल 2015 में एक फाइव स्टार होटल के पब में मारपीट के आरोप में आदित्य पंचोली को गिरफ्तार किया गया था।

शंभू नाथ गौतम, वरिष्ठ पत्रकार