Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
हरदा : मैदान में दौड़ का अभ्यास करते छात्रा की मौत - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal हरदा : मैदान में दौड़ का अभ्यास करते छात्रा की मौत

हरदा : मैदान में दौड़ का अभ्यास करते छात्रा की मौत

0
हरदा : मैदान में दौड़ का अभ्यास करते छात्रा की मौत

हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा जिला मुख्यालय स्थित एक स्टेडियम में दौड़ का अभ्यास करते समय बारहवीं कक्षा की एक छात्रा की मौत हो गई है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार छात्रा बस्कर हिरवे (18) कल शाम नेहरू स्टेडियम के मैदान में दौड़ का अभ्यास कर रही थी। इसी दौरान वह अचानक बेहोश कर गिर पड़ी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने छात्रा का मृत घोषित कर दिया। छात्रा का चयन पैरा मिल्ट्री कोर्स के लिए हुआ था।

घटना की सूचना मिलने पर एडीएम डॉ प्रियंका गोयल प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने घटना की जानकारी ली। छात्रा सिराली तहसील के ग्राम जिनवानिया की रहने वाली बताई जा रही है। स्कूल की छात्राओं का कहना है कि सुबह तक वह ठीक थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।