Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Safira Sahu of Congress becomes mayor in Jagdalpur - Sabguru News
होम Chhattisgarh कांग्रेस की सफीरा साहू जगलपुर में बनी महापौर

कांग्रेस की सफीरा साहू जगलपुर में बनी महापौर

0
कांग्रेस की सफीरा साहू जगलपुर में बनी महापौर

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के नगर निगम चुनाव में आज कांग्रेस की सफीरा साहू चौथी महापौर निर्वाचित हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी बस्तर कलेक्टर अयाज भाई तंबोली ने बताया कि महापौर पद के लिए निर्वाचन में कांग्रेस प्रत्याशी सफीरा साहू को 28 वोट मिले और भाजपा की प्रत्याशी दीप्ति पाण्डे को 19 वोट मिले और एक वोट निरस्त हो गया। शनिवार को काफी उथल-पुथल के बाद आखिरकार कांग्रेस अपने पार्षद को महापौर की कुर्सी पर बैठाने में कामयाब रही। सफीरा के खिलाफ भाजपा की ओर से दीप्ती पांडे मैदान में थीं। आखिरकार सफीरा ने मतदान में जीत दर्ज कर महापौर की कुर्सी हासिल कर ली।

48 वार्ड वाले जगदलपुर नगर निगम में इस बार संपन्न् हुए चुनाव में 28 वार्डों में कांग्रेस के प्रतिनिधियों को पार्षद के रूप में जीत मिली, वहीं 19 वार्डों में भाजपा के प्रतिनिधि जीत कर आए हैं। एक वार्ड में निर्दलीय पार्षद चुना गया है। सफीरा को 28, दीप्ती को 19 मत मिले, जबकि एक मत निरस्त हो गया। इस प्रकार महापौर पद पर अपना कब्जा बरकरार रखने में कांग्रेस सफल रही।

सफीरा जगदलपुर नगर निगम में अब तक की सबसे कम उम्र की महापौर हैं। वे पिछली बार पार्षद का चुनाव हार गई थीं। इस बार 135 वोट से उन्होंने पार्षद का चुनाव जीता है। सफीरा इससे पहले शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी रही हैं। भाजपा की ओर से महापौर चुनाव में पराजित होने वाली दीप्ती पांडे पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रही हैं। इसके पूर्व श्रीमति गीतेष मल्ल (भाजपा),किरण देव (भाजपा),एवं जतिन जायसवाल (कांग्रेस),जगदलपुर नगर निगम के महापौर थे।