Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
देश के टुकड़े होंगे वाला बयान गहलोत की मानसिक दिवालियापन का प्रतीक : सतीश पूनियां - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur देश के टुकड़े होंगे वाला बयान गहलोत की मानसिक दिवालियापन का प्रतीक : सतीश पूनियां

देश के टुकड़े होंगे वाला बयान गहलोत की मानसिक दिवालियापन का प्रतीक : सतीश पूनियां

0
देश के टुकड़े होंगे वाला बयान गहलोत की मानसिक दिवालियापन का प्रतीक : सतीश पूनियां

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान की निंदा करते हुए कहा कि यह बयान आतंकवादी और अलगाववादियों का खुला समर्थन है।

डॉ. पूनियां ने कहा कि गहलोत का यह कहना कि नागिरकता संशोधन कानून वापस नहीं लिया देश के टुकड़े हो जाएंगे, देश के खिलाफ है। जेएनयू, एएमयू जैसे विश्वविद्यालयों में देश के टुकड़े-टुकड़े करने वाला नारा लगाने वाले गिरोह का नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे थे, अब गहलोत इसका समर्थन कर रहे हैं।

डाॅ. पूनियां ने कहा 1947 में सत्ता प्राप्त करने के लिए कांग्रेस ने उस समय भी धर्म के आधार पर देश के टुकड़े करवाए थे और अब पुनः सत्ता प्राप्ति के लिए उसी रास्ते पर चल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह बयान राष्ट्र के साथ द्रोह जैसा है। संविधान, कानून, लोकतंत्र, देश और विस्थापितों की भावनाओं से खिलवाड़ करने जैसा है। गहलोत पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। देश के खिलाफ बोल रहे हैं।

इससे यह साबित हो गया है कि गांधी परिवार की चापलूसी करते-करते अशोक गहलोत अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। संवैधानिक पद पर बैठकर ऐसा बयान देना मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है।