Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sirohi Bjp starts awareness campaign on CAA - Sabguru News
होम Breaking नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर भाजपा ने चलाया जन जागरण अभियान

नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर भाजपा ने चलाया जन जागरण अभियान

0
नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर भाजपा ने चलाया जन जागरण अभियान
सिरोही में नागरिकता संशोधन अधिनियम के लिये जागरुकता पत्रक बांटते भाजपाइ।
सिरोही  में नागरिकता  संशोधन अधिनियम के लिये जागरुकता  पत्रक बांटते भाजपाइ।
सिरोही में नागरिकता संशोधन अधिनियम के लिये जागरुकता पत्रक बांटते भाजपाइ।

सिरोही 5 जनवरी।सिरोही जिले में नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन को लेकरभाजपा ने सिरोही से जन जागरण अभियान की शुरुआत की।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि आमजन को नागरिकता संशोधन के बारे में पत्रक के माध्यम से जागरूक किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पत्रक के द्वारा आमजन को जागरूक किया गया कि यह नया कानून नहीं है, इसमें केवल संशोधन किया गया है। कांग्रेस लोगों में केवल भ्रम फैलाने का काम कर रही है।

शहरवासियों ने भी नागरिकता संशोधन अधिनियम का समर्थन किया।साथ ही आम नागरिकों को संशोधन अधिनियम 2019 अभियान में जुड़ने के लिए 8866288662 नंबर पर मिसकॉल कर समर्थन करने के लिए अपील की।अभियान में मंडल अध्यक्ष महिपाल चारण, अरुण ओजा,लोकेश खंडेलवाल,वीरेंद्र एम चौहान,किशन रावल, कपूर पटेल,शैलेश शर्मा,महेंद्र खंडेलवाल सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।