Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल ने शाही परिवार की सदस्यता छोड़ी - Sabguru News
होम World Europe/America प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल ने शाही परिवार की सदस्यता छोड़ी

प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल ने शाही परिवार की सदस्यता छोड़ी

0
प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल ने शाही परिवार की सदस्यता छोड़ी

लंदन। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्केल ने शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की जिम्मेदारियों से खुद को अलग करने की घोषणा करते हुए कहा है कि वे अब आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने की दिशा में काम करेंगे।

ड्यूक और डचेज़ ऑफ़ ससेक्स के नाम से प्रसिद्ध शाही जोड़े ने गुरुवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। दोनों ने कहा कि कई महीनों तक विचार-विमर्श करने के बाद ही उन्होंने यह फैसला लिया है।

शाही जोड़े ने अपने बयान में कहा कि महारानी (एलिजाबेथ), राष्ट्रमंडल और सहायकों के प्रति अपने कर्तव्य का सम्मान करते हुए अब हम ब्रिटेन और उत्तरी अमरीका के बीच अपना समय व्यतीत करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि महारानी को हमारा समर्थन जारी रहेगा।

बयान में शाही जोड़े ने कहा कि इस भौगोलिक संतुलन से हमें अपने बेटे को शाही तौर-तरीकों के साथ जिसमें उनका जन्म हुआ था, पालने में मदद मिलेगी। इससे हम जीवन के नए अध्याय पर केंद्रित हो सकेंगे और अपनी नई चैरिटेबल संस्था को लॉन्च करने का भी मौका मिलेगा। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल ने इस संबंध में शाही परिवार के किसी सदस्य से विचार -विमर्श नहीं किया है।

गौरतलब है कि मई 2018 में हैरी और मेगन की शाही शादी हुई थी, जिसकी चर्चा पूरे विश्‍व में हुई थी। इसके बाद दोनों को ससेक्स के ड्यूक और डचेज के खिताब से नवाजा गया था। मई 2019 में उनकी पहली संतान आर्ची हैरिसन माउंटबेटन विंडसर का जन्म हुआ था। हैरी और मेगन के निर्णय को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं, इनमें से एक प्रिंस विलियम के साथ हैरी के मनमुटाव को भी माना जा रहा है।

दरअसल, गत वर्ष प्रिंस हैरी ने अपने बड़े भाई प्रिंस विलियम से मीडिया में आई मनमुटाव की बातों को स्‍वीकार किया था। हैरी और मेगन ने हालांकि कहा है कि दोनों मिलकर एक चैरिटी खोलेंगे और आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने की दिशा पर काम करेंगे।