Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दत्तोपंत ठेंगड़ी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 11 को शोभायात्रा - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer दत्तोपंत ठेंगड़ी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 11 को शोभायात्रा

दत्तोपंत ठेंगड़ी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 11 को शोभायात्रा

0
दत्तोपंत ठेंगड़ी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 11 को शोभायात्रा

अजमेर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ तथा स्वदेशी जागरण मंच सहित भारत की आर्थिक नीतियों से संबंधित महत्वपूर्ण विचार प्रतिपादित करने वाले दत्तोपंत ठेंगड़ी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 11 जनवरी को संघ के छह आर्थिक समूह मिलकर अजमेर शहर में शोभायात्रा निकालेंगे।

भामसं के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी भोलानाथ आचार्य ने बताया कि शोभा यात्रा का आयोजन भारतीय मजदूर संघ, स्वदेशी जागरण मंच, भारतीय किसान संघ, ग्राहक पंचायत, लघु उद्योग भारती तथा सहकार भारती सहित विभिन्न आर्थिक समूह इस शोभायात्रा के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

भामसं के जिलाध्यक्ष विनीत कुमार जैन ने बताया कि शोभायात्रा 11 जनवरी को ऋषि उद्यान से प्रारंभ होकर महावीर सर्किल, गणेश मंदिर, नया बाजार चौपड़, गोल प्याऊ, चूड़ी बाजार, मदार गेट, पड़ाव होते हुए गांधी भवन चौराहे से ऋषि घाटी पर जाकर सम्पन्न होगी।

शोभायात्रा के दौरान विभिन्न आर्थिक समूह के सभी संगठनों के कार्यकर्ता हाथ में तख्तियां लेकर ठेंगडी के आर्थिक विचारों, उनके द्वारा दिए गए नारों के साथ पैदल मार्च करेंगे। स्वदेशी जागरण मंच के महानगर संयोजक डॉक्टर संत कुमार ने बताया कि शोभायात्रा में पंद्रह सौ कार्यकर्ता शामिल होंगे।

दत्तोपंत ठेंगडी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में पूरे भारतवर्ष में विभिन्न संगठनों के आर्थिक समूह मिलकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं जिसमें विचार गोष्ठी, शोभायात्रा, प्रदर्शनी, चल चित्र सहित अनेक कार्यक्रम शामिल हैं। आर्थिक समूह के विभिन्न संगठन पूरे साल इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करेंगे।