Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Deepika Padukone adopted such a tactic and only fought the leaders - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood दीपिका पादुकोण ने ऐसा हथकंडा अपनाया नेताओं को ही लड़ा दिया

दीपिका पादुकोण ने ऐसा हथकंडा अपनाया नेताओं को ही लड़ा दिया

0
दीपिका पादुकोण ने ऐसा हथकंडा अपनाया नेताओं को ही लड़ा दिया
Deepika Padukone adopted such a tactic and only fought the leaders
Deepika Padukone adopted such a tactic and only fought the leaders
Deepika Padukone adopted such a tactic and only fought the leaders

जयपुर। फिल्मी कलाकार चाहे एक्टर हो या अभिनेत्री हो अपने फिल्म के प्रमोशन के लिए न जाने क्या-क्या हथकंडा अपना रहे हैं। हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की। दीपिका ने पिछले कई दिनों से पक्ष और विपक्ष के नेताओं को लड़ा कर रख दिया है। दीपिका ने अपनी फिल्म छपाक के लिए दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय पहुंची थी। तभी से भाजपा, कांग्रेस समेत तमाम पार्टियों के नेताओं में हर रोज दीपिका पादुकोण को लेकर आपस में आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं।

दूसरी ओर इन सबकी परवाह किए दीपिका पादुकोण चैन से अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए देश भर में घूम रही है। जेएनयू में दीपिका पादुकोण का मुद्दा थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ दीपिका का और उनकी फिल्म छपाक का सोशल मीडिया से लेकर मेन स्ट्रीम मीडिया तक विरोध हो रहा था तो वहीं कई लोग इनके समर्थन में भी आ गए। कहा जाने लगा कि फिल्म को इस विवाद से काफी फायदा होगा।

भाजपा ने दीपिका पादुकोण पर कांग्रेसी होने का आरोप लगाया

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की एंट्री को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने हमला बोला है उन्होंने कहा कि मैं जानना चाहती हूं कि आखिर वह राजनीतिक रूप से किससे जुड़ी हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दीपिका पादुकोण उन लोगों के साथ खड़ी हुईं जो भारत के टुकड़े करना चाहते हैं। केंद्रीय मंत्री इरानी ने कहा कि दीपिका पादुकोण पर कांग्रेस से सांठगांठ रखने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि दीपिका ने 2011 में कहा था कि वह कांग्रेस को सपॉर्ट करती हैं।

जिन लोगों को उनके जेएनयू जाने से हैरानी है, वह इस बात को नहीं जानते हैं। दूसरी ओर जेएनयू में जाने को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के खिलाफ भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने भी बयान दिया था। उन्होंने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ का हिस्सा बताया।

दीपिका पादुकोण के समर्थन में उतरी कांग्रेस

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को लेकर भाजपा के विरोध को देखते हुए कांग्रेस ने इस अभिनेत्री का समर्थन किया है। राहुल गांधी से लेकर प्रियंका गांधी ने दीपिका पादुकोण के जेएनयू जाने पर सही ठहराया था। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ दीपिका पादुकोण के समर्थन में खुलकर आ गए हैं। कमलनाथ ने दीपिका की फिल्म छपाक को राज्य में टैक्स फ्री कर दिया है। ऐसे ही छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी खेल छपाक को अपने राज्य में टैक्स फ्री कर रखा है।

अब इसी क्रम में राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी दीपिका को सपोर्ट करते हुए ट्वीट किया है। पायलट ने ट्वीट कर लिखा कि लोग क्यों दीपिका की फिल्म छपाक को बायकॉट करने के लिए कह रहे हैं। अपनी राय जाहिर करना दीपिका का संवैधानिक अधिकार है, ऐसे में ये बहुत ही निंदनीय कार्य है। इससे और तो कुछ नहीं होगा बल्कि ज्यादा से ज्यादा लोग फिल्म देखने जाएंगे। इन सब नेताओं की लड़ाई के उलट अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज रिलीज हुई फिल्म छपाक की कमाई कितनी हुई इसका आकलन लगाने में व्यस्त है।

शंभू नाथ गौतम, वरिष्ठ पत्रकार