Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर : शहर में कई स्थानों पर निकला संघ का पथसंचलन - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर : शहर में कई स्थानों पर निकला संघ का पथसंचलन

अजमेर : शहर में कई स्थानों पर निकला संघ का पथसंचलन

0
अजमेर : शहर में कई स्थानों पर निकला संघ का पथसंचलन

अजमेर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अजमेर महानगर के ओर से विभिन्न स्थानों पर गुणवत्तापूर्ण पथसंचलन निकाला गया। दीनदयाल नगर का पथ संचलन दो स्थानों से आरंभ हुआ। पहला संचलन प्रेम नगर मंडल में सुबह 9:15 पर प्रेम नगर संघ स्थान से तथा बालाजी मंडल का सुबह 9:15 पर बालाजी संघ स्थान से प्रारंभ हुआ।

प्रेम नगर मंडल में संचलन मामा की दुकान, तेलियों की बगीची, फिल्टर प्लांट, संत कंवर राम कॉलोनी, रामनगर विद्यालय होते हुए तथा बालाजी मंडल का संचलन बैरवा बस्ती, वृद्ध आश्रम, सम्राट स्कूल, आजाद नगर, बंजारा बस्ती आदि होता हुआ सिनेवर्ल्ड चौराया पहुंचा। दोनों संचलनों का ठीक 11 बजे सिने वर्ल्ड चौराहे पर संगम हुआ।

शाम को केशव नगर में मनकामेश्वर महादेव मंदिर पंचशील नगर महावीर शाखा से शाम ठीेक 5 बजे पथ संचलन प्रारंभ हुआ। संचलन पंचशील कॉलोनी के भीतरी मार्गों, क्रिश्चियनगंज थाना, सीजेएम माल, डीमार्ट होता हुआ पुन: महादेव मंदिर मैदान पर संपन्न हुआ।