Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
यीशु प्रतिमा मामला : एचडी देवेगौड़ा का भाजपा पर हमला - Sabguru News
होम Karnataka Bengaluru यीशु प्रतिमा मामला : एचडी देवेगौड़ा का भाजपा पर हमला

यीशु प्रतिमा मामला : एचडी देवेगौड़ा का भाजपा पर हमला

0
यीशु प्रतिमा मामला : एचडी देवेगौड़ा का भाजपा पर हमला

बेंगलूरु। पूर्व प्रधानमंत्री एवं जद (एस) सुप्रीमो एचडी देवेगौड़ा ने कनकपुरा में ईसा मसीह की प्रतिमा की स्थापना को लेकर उत्पन्न हुए विवाद पर भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला करते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा के लोगों ने 19 गिरजाघर तोड़ डाले, बाइबल जलाई और 10 ननों के साथ बलात्कार किया।

देवेगौड़ा ने ईसा मसीह की प्रतिमा की स्थापना के विरोध में संघ परिवार की ‘कनकपुरा चलो’ रैली के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में सोमवार शाम पत्रकारों से कहा कि अगर आपको भाजपा के बारे में कोई भ्रम नहीं है, लेकिन मुझे पता है कि आप (मीडिया) भ्रम में हैं, तो मैं बताता हूं कि उन्होंने 19 गिरजाघरों को तोड़ा, उन्होंने बाइबल को जलाया, उन्होंने दो बच्चों को जिंदा जला दिया, उन्होंने 10 ननों का बलात्कार किया। ऐसे में ओडिशा और मध्य प्रदेश में सत्ता में कांग्रेस थी तथा मैं था जो हर जगह (विरोध में) गया।

उन्होंने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है जिसमें सभी धर्मों के लोग रहते हैं। अंबेडकर का संविधान सभी को सुरक्षा प्रदान करता है। डीके शिवकुमार जो करना चाहते हैं, उनमें मुझे कोई गलती नजर नहीं आती। उन्होंने एक पहाड़ी के ऊपर यीशु की मूर्ति को स्थापित करने का फैसला किया है। हमें इससे कोई समस्या नहीं है लेकिन मेंगलुरु से इतनी दूर क्योें लोगों को इससे क्यों दिक्कत हो रही है।