Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Bollywood actor Neil Nitin Mukesh birthday special - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood नील नितिन मुकेश ने एक्टिंग में बनाया अपना करियर

नील नितिन मुकेश ने एक्टिंग में बनाया अपना करियर

0
नील नितिन मुकेश ने एक्टिंग में बनाया अपना करियर
Bollywood actor Neil Nitin Mukesh birthday special
Bollywood actor Neil Nitin Mukesh birthday special
Bollywood actor Neil Nitin Mukesh birthday special

बॉलीवुड कलाकार नील नितिन मुकेश के दादा मुकेश चंद्र माथुर बहुत बड़े सिंगर थे। ऐसे ही मुकेश के बेटे नितिन मुकेश अच्छे सिंगर रहे हैं। लेकिन नितिन मुकेश के बेटे नील ने गायन के क्षेत्र में नहीं बल्कि एक्टिंग के रूप में अपने आप को स्थापित किया। नील नितिन को बचपन से ही एक्टिंग का शौक रहा है। उन्होंने बाल कलाकार के रूप में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। आज नील नितिन मुकेश का जन्मदिन है, आइए जानते हैं कैसा रहा इनका फिल्मी सफर।

15 जनवरी 1982 को मुंबई में हुआ था नील का जन्म

अभिनेता नील नितिन मुकेश का जन्म 15 जनवरी 1982 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम नितिन मुकेश है। बॉलीवुड से इनके खानदान का पुराना नाता रहा है। नील नितिन मुकेश के दादा मुकेश चंद माथुर भारतीय सिनेमा एक बहुत बड़े पार्श्व गायक थे। नील नितिन मुकेश मुंबई के एचआर कॉलेज से जनसंचार की पढ़ाई की है। नील ने किशोर नमित कपूर के एक्टिंग इंस्टिट्यूट से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली साथ ही एक्टर अनुपम खेर ने भी उन्हें एक्टिंग सिखाई।

बाल कलाकार के रूप में फिल्मों में की शुरुआत

नील नितिन मुकेश ने बचपन में ही एक्टिंग शुरू कर दी थी। नील नितिन  ने 7 वर्ष की आयु में बाल कलाकार के रूप में ”जैसी करनी वैसी भरनी” फिल्म में एक बच्चे का किरदार निभाया। यह फिल्म विमल कुमार के निर्देशन में बनी थी। इसके अलावा उन्होंने यशराज की फिल्म विजय में भी बाल कलाकार का किरदार निभाया है।

उसके बाद नील को एक्टिंग का शौक लग गया। हालांकि उनके दादा और पिताजी मशहूर सिंगर थे, लेकिन नील का झुकाव एक्टिंग की तरफ ज्यादा था।

अभिनेता के तौर पर फिल्म ‘जॉनी गद्दार’ से  किया था डेब्यू

नील नितिन मुकेश ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत फिल्म ‘जॉनी गद्दार’ से कि थी। उनकी यह फिल्म एक्शन और थ्रिलर पर आधारित थी। इस फिल्म में नील ने शानदार एक्टिंग किया था। उनकी इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के लिए भी नामांकित किया गया था। 2009 में आई में आई उनकी फिल्म ‘आ देखें जरा’ पर्दे पर रिलीज हुई थी इस फिल्म में भी उन्होंने धांसू एक्टिंग की। इस फिल्म में उनके एक्टिंग की लोगों ने खूब सराहना की थी।

नील ने कई फिल्में की लेकिन अधिकांश चल नहीं सकी

नील ने मधुर भंडारकर के साथ ‘जेल’ और विशाल भारद्वाज के साथ ‘सात खून माफ’ वजीर जैसी फिल्मों में अहम किरदार भी निभाया। साल 2010 में वह फिल्म लफंगे परिंदे और तेरा क्या होगा जॉनी में नजर आए थे। दोनों ही बॉक्स-ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। साल 2011 सब तक उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन कोई भी फिल्म उन्हें हिंदी सिनेमा में कोई खास मुकाम हासिल नहीं करा सकी। 2015 में नील सूरज बड़जात्या की फिल्म प्रेम रतन धन पायाे में सलमान खान के संग नजर आए। इसके अलावा भी उनकी कई फिल्में आई लेकिन पर्दे पर नहीं चल सकी।

साहाे फिल्म में नील के अभिनय की प्रशंसा हुई थी

2018 में नील नितिन मुकेश की फिल्म दशहरा पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में नील नितिन मुकेश एक सच्चे पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएं। वर्ष 2019 में नील नितिन मुकेश के तीन फिल्में रिलीज हुई। तीनों फिल्मों में सबसे बड़े बजट की फिल्म ‘साहो’ रही। साहाे में नील के अभिनय की प्रशंसा की गई। साहो के अलावा उनकी दो फिल्मे फिरकी और बायपास भी 2019 में रिलीज हुई।

नील काे आईआईएफए अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया

नील नितिन मुकेश को शानदार अभिनय के लिए कई सारे अवॉर्ड्स भी मिल सके हैं। 2008 में उन्हें आईआईएफए अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा नील नीतिन मुकेश को पर्दे पर नकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रोड्यसर्स गिल्ड का भी पुरस्कार मिल चुका है। नील 2017 में रुकमणि सहाय के साथ शादी के बंधन में बंध गए। नील नितिन की बेटी भी है जिसका नाम नुर्वी मुकेश हैं।

शंभू नाथ गौतम, वरिष्ठ पत्रकार