Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Funny jokes jan month santa and banta aur Pintu and sonu - Sabguru News
होम Humor एक कंजूस बनिया लड़का को बनिया लड़की से प्रेम हो गया

एक कंजूस बनिया लड़का को बनिया लड़की से प्रेम हो गया

0
एक कंजूस बनिया लड़का को बनिया लड़की से प्रेम हो गया
funny jokes mar month doctor and Bunty aur Husband and wife

पिंटू:- दादी नींद नहीं आ रही है।
TV देख लूँ….???

दादी:- मुझसे बातें कर ले..

पिंटू:- दादी क्या हम हमेशा 6 ही रहेगें..?
आप, मम्मी, पापा, दीदी, मैं और मेरी बिल्ली।

दादी:- नहीं बेटा, आप के लिये कल डॉगी भी आ रहा है।
तो 7 हो जायेंगे।

पिंटू:- पर…दादी डॉगी तो बिल्ली को खा जायेगा,
तो फिर 6 हो जायेंगे !!!!

दादी:- नहीं बेटा, आपकी शादी हो जायेगी तो फिर 7 हो जायेंगे।

पिंटू:- फिर बहन चली जायेगी शादी करके तो फिर 6 हो जायेंगे !!

दादी:- बेटा.. फिर आपका बेटा.. हो जायेगा तो फिर 7 हो जायेंगे..।

पिंटू:- तब तक आप मर जाओगी वापस से 6 हो जायेंगे…!!!

दादी:- कुत्ते….!!! जा TV देख !!!

============================

एक कंजूस बनिया लड़का को बनिया लड़की से प्रेम हो गया।

बनिया लड़की :-
जब पिताजी सो जाएगें
तो मै गली मे सिक्का फेंकुंगी,आवाज सुनकर
तुरन्त अन्दर आ जाना।

लेकिन लड़का सिक्का फेंकनें के एक घन्टे बाद आया।

लड़की:- इतनी देर क्यो लगा दी ?

लड़का:- वो मै सिक्का ढुँड रहा था।

लड़की:- अरे पागल वो तो धागा बाँधकर फेका था, वापस खिच लिया। 😀

============================

संता: पत्नी को बेगम क्यूं कहते है ?

बंता: क्यूंकि शादी के बाद सारे गम पति के और पत्नी तो बे-गम हो जाती है।

============================

सोनू:- जब में तुम्हे चिल्लाता हु तब तुम अपना गुस्सा किसपे निकलती हो ??

रानी:- टॉयलेट साफ़ करके

सोनू:- हाहाहाहा, बेवकूफ औरत वो कैसे ?

.

रानी:- टॉयलेट आपके टूथब्रश से साफ़ करती हु..!!

============================

सोनू के 4 बच्चे थे।

एक दिन उसने अखबार में पढ़ा कि

ऐसे व्यक्ति जिनके 5 या अधिक बच्चे हैं,

सरकार उन्हें 20000 रुपया महीना देगी।

यह खबर सोनू ने अपनी पत्नी को दिखाई और बोला –

अगर तुम नाराज़ न हो तो तुमसे एक बात कहूँ … ?

पत्नी – नहीं होऊंगी … कहो !.

सोनू – मुझे मेरी गर्ल-फ्रेंड से भी एक बच्चा है …

तुम कहो तो उसे भी अपने घर ले आऊँ …

हमें ये 20000 रुपये महीने मिलने लगेंगे !.

पत्नी – ठीक है … ले आओ !.

सोनू खुशी-खुशी बच्चे को लेने चला गया।

जब वह बच्चे को लेकर वापस लौटा तो देखा

कि उसके 2 बच्चे गायब हैं।

उसने पत्नी से पूछा – “मुन्नू और चुन्नू कहां गए ?……

पत्नी – “जिसके थे वो ले गया … अब अखबार बस तुम्हारे घर में ही आता है क्या ? 😀

============================