Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
महिला ग्रेड : A को 50 लाख, B को 30 लाख, C को 10 लाख - Sabguru News
होम Breaking महिला ग्रेड : A को 50 लाख, B को 30 लाख, C को 10 लाख

महिला ग्रेड : A को 50 लाख, B को 30 लाख, C को 10 लाख

0
महिला ग्रेड : A को 50 लाख, B को 30 लाख, C को 10 लाख

नई दिल्ली। बीसीसीआई के 2019-20 के वार्षिक खिलाड़ी अनुबंध में पुरूष खिलाड़ियों को जहां करोड़ो रूपए मिल रहे हैं वहीं महिला खिलाड़ियों को लाखों रूपए से संतोष करना पड़ेगा। महिला वर्ग में 22 खिलाड़ियों को ग्रेड मिलेगा और उनके ग्रेड की कुल राशि भी भारतीय कप्तान विराट कोहली के ग्रेड से ही दो करोड़ रूपए कम है।

बीसीसीआई ने 22 महिला खिलाड़ियों के लिए अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020 का केंद्रीय अनुबंध जारी किया है। महिला खिलाड़ियों को ग्रेड में कुल पांच करोड़ रूपए वितरित किए जाएंगे जबकि अकेले विराट को ग्रेड में सात करोड़ रूपए मिलने हैं। गुरूवार को जारी इस अनुबंध के अनुसार महिला खिलाड़ियों के तीन ग्रेड ए, बी और सी रखे गए हैं जिसमें क्रमश: 50 लाख, 30 लाख और 10 लाख रूपए सालाना दिए जाएंगे।

50 लाख रूपए के ए ग्रेड में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और पूनम यादव को रखा गया है जबकि 30 लाख रूपए के बी ग्रेड में मिताली राज, झूलन गोस्वामी, एकता बिष्ट, राधा यादव, शिखा पांडे, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज़ और तानिया भाटिया को रखा गया है।

10 लाख रूपए के ग्रेड सी में वेदा कृष्णामूर्ति, पूनम राउत, अनुजा पाटिल, मानसी जोशी, डी हेमलता, अरूंधति रेड्डी, राजेश्वरी गायकवाड़, पूजा वस्त्रकर, हरलीन देओल, प्रिया पूनिया और 15 साल की शेफाली वर्मा को रखा गया है।

MS धोनी का कर्ज़ उतारने का मौका चूक गए सौरभ गांगुली

महेन्द्र सिंह धोनी को बीसीसीआई ने केंद्रीय अनुबंध से किया आउट