Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोपी चाचा अरेस्ट - Sabguru News
होम Rajasthan Bharatpur सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोपी चाचा अरेस्ट

सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोपी चाचा अरेस्ट

0
सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोपी चाचा अरेस्ट

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर में नदबई के लखनपुर थाना क्षेत्र में आज सात वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने घटना के कुछ घण्टों बाद ही गिरफ्तार कर लिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मूलसिंह राणा ने बताया कि आरोपी लोकेश (22) दुष्कर्म पीड़िता का चाचा है। उन्होंने बताया कि आरोपी इस मासूम को बहला फुसलाकर पास के ही एक खेत मे ले गया और उससे दुष्कर्म किया। उसी दौरान राह चलते एक अन्य युवक ने उसका यह कृत्य देख लिया, इस पर लोकेश मौके से फरार हो गया।

राणा ने बताया कि पुलिस ने कुछ ही घंटों बाद उसे दबोंच लिया। दुष्कर्म की शिकार मासूम बालिका का यहां जिला मुख्यालय के आरबीएम अस्पताल में उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार पीड़िता की हालत स्थिर बनी हुई है।