Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 20 जनवरी को - Sabguru News
होम Delhi भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 20 जनवरी को

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 20 जनवरी को

0
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 20 जनवरी को

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी को 21 जनवरी के पहले नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा।पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के कार्यक्रम की आज घोषणा कर दी। माना जा रहा है कि कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पार्टी के नए अध्यक्ष होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव प्रभारी राधामोहन सिंह ने यहां यह घोषणा की।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र सुबह 10 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक भरे जाएंगे और 13:30 बजे नामांकन पत्र की जांच की जाएगी। सिंह के अनुसार नामांकन पत्र 13:30 बजे से 14:30 बजे तक वापस लिए जा सकेंगे। यदि आवश्यक हुआ तो 21 जनवरी को पूर्वाह्न 10 बजे से दो बजे के बीच मतदान कराया जाएगा।

सिंह ने कहा कि पिछले कुछ माह से बूथ से लेकर जिला एवं प्रदेश स्तरीय सांगठनिक चुनाव चल रहे थे और अब तक 75 प्रतिशत बूथ समितियाें, 50 प्रतिशत मंडल समितियों, 60 प्रतिशत जिला समितियों का चुनाव होने के बाद 21 प्रांतों में प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का चुनाव संपन्न हो गया है। इसके बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की गई है। बताया गया है कि माह के अंत में एक दिन के लिए राष्ट्रीय परिषद की बैठक दिल्ली में बुलाई जा सकती है।