Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Bollywood actress Monica Bedi birthday special - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood मोनिका बेदी ने अबु सलेम के चक्कर में  खराब किया अपना फिल्मी करियर

मोनिका बेदी ने अबु सलेम के चक्कर में  खराब किया अपना फिल्मी करियर

0
मोनिका बेदी ने अबु सलेम के चक्कर में  खराब किया अपना फिल्मी करियर
Bollywood actress Monica Bedi birthday special
Bollywood actress Monica Bedi birthday special
Bollywood actress Monica Bedi birthday special

बॉलीवुड। बॉलीवुड की अभिनेत्री मोनिका बेदी ने हिंदी सिनेमा में शुरुआत अच्छी की थी। करियर के शुरू में मोनिका बेदी की कुछ फिल्में अच्छी रही, जिसको दर्शकों ने भी सराहना की थी। लेकिन कुछ समय बाद अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम के चक्कर में फंस कर अपना पूरा फिल्मी करियर खराब कर लिया था। जब इस चक्कर से बाहर निकली तब तक देर हो चुकी थी। बाद में मोनिका बेदी ने कुछ फिल्में और टीवी शो में जरूर काम किया किया। आज मोनिका बेदी का जन्मदिन है, आइए जानते हैं उनका फिल्मी सफर कैसा रहा।

होशियारपुर में 18 जनवरी 1975 को मोनिका बेदी का हुआ था जन्म

बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी का जन्म पंजाब के होशियारपुर में 18 जनवरी 1975 को हुआ था। मोनिका ने अपनी पढ़ाई ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पूरी की है। मोनिका को बचपन से ही फिल्मों की ओर जाने का शौक था। मोनिका बेदी ने शुरुआत  मॉडलिंग से की थी। उसके बाद अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म से की।

इन फिल्मों में मोनिका बेदी ने किया अभिनय

मोनिका बेदी ने अपने फिल्‍मी करियर की शुरुआत 1995 में तेलुगु फिल्म ‘ताज महल’ से की थी। उनकी पहली बड़ी फिल्म ‘सुरक्षा’ थी, जिसमें उनके साथ सैफ अली खान थे। इसके बाद उनकी चर्चित फिल्मों में ‘आशिक मस्ताने’, ‘तिरछी टोपीवाले’, ‘जंजीर’, ‘जानम समझा करो’ और ‘जोड़ी नंबर 1’ हैं। मोनिका बेदी का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं चल सका। मोनिका बिग-बॉस की एक्स कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। मोनिका अपनी फिल्मों से ज्यादा दाऊद के दा‌हिने हाथ कहे जाने वाले अबु सलेम से प्यार के चलते चर्चा में रहीं इसी प्यार के चलते उन्हें जेल तक जाना पड़ा।

अबु सलेम से मोनिका बेदी की कुछ इस प्रकार हुई थी मुलाकात

मोनिका बेदी पहली ही मुलाकात अबु सलेम पर फिदा हो गईं थीं। एक स्‍टेज शो के दौरान मोनिका बेदी और अबु सलेम मिले थे। मोनिका ने बताया था कि वह अबु सलेम के बातचीत के लहजे से वह इंप्रेस हो गई थी। उसके बाद दोनों के रिश्‍ते काफी नजदीकी हो गए थे। मोनिका के मुताबिक स्टेज शो के पहले अबु नाम बदलकर बातें करता था। बताते हैं कि मोनिका बेदी ने डॉन साथ लंबे समय तक रही। यहां तक की दोनों को जब पुर्तगाल में हिरासत में लिया गया, जब भी दोनों साथ साथ थे। दोनों अमेरिका के न्‍यू जर्सी शहर से पुर्तगाल पहुंचे थे, जहां भारत के आग्रह पर पुर्तगाली अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया था।

मोनिका बेदी की गिरफ्तारी और अबु सलेम से अलगाव

साल 2002 में अबू और मोनिका को पुर्तगाल में फर्जी पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार किया गया। वहां से साल 2005 में दोनों को भारत के हवाले किया गया। भारत आने के बाद मोनिका को अबू पर लगे आरोपों के बारे में पता चला और उन्होंने तय कर लिया कि एक इंसान के लिए वह अपने परिवार, अपने देश के खिलाफ नहीं जा सकती हैं। उन्होंने अबू से अलग होने का फैसला कर लिया। बाद में भारत की अदालत ने मोनिका को फर्जी पासपोर्ट के साथ सफर करने का दोषी पाया और साल 2007 में उन्हें जमानत पर रिहा किया गया।

साल 2010 में सुप्रीम कोर्ट ने मोनिका की सजा को बरकरार रखा लेकिन सजा की अवधि कम कर दी। जेल से छूटने के बाद मोनिका पंजाब में अपने गांव में रहने लगीं लेकिन वह किसी पर बोझ नहीं बनना चाहती थीं। मुंबई में भी मोनिका को घर ढूंढने में काफी परेशानी हुई, लोग उन्हें घर में रखने को तैयार नहीं होते, दोस्तों ने उन्हें साथ रखने से मना कर दिया।

मोनिका के जीवन पर बनी थी गैंगिस्टर

अबू सलेम और मोनिका बेदी की लव स्टोरी पर साल 2006 में आई गैंगिस्टर फिल्म थी। डायरेक्टर अनुराग बसु ने यह फिल्म बनाई थी। इस फिल्म में कंगना रनौत ने मोनिका और शाइनी आहूजा ने अबू सलेम का रोल किया था। ये कंगना की डेब्यू फिल्म थी, जिनके लिए उन्होंने ढेरों अवॉर्ड जीते थे। फिल्म में इमरान हाशमी अहम रोल में थे।

मोनिका बेदी ने दोबारा शुरू किया करियर

जेल की सजा काटने के बाद मोनिका बेदी ने जीवन का दूसरी शुरुआत की थी। मोनिका बेदी को साल 2008 में ‘बिग बॉस’ के दूसरे सीजन में हिस्सा लेने का मौका मिला। ‘बिग बॉस’ के जरिए लोगों ने असली मोनिका को देखा और उनकी जिंदगी बदल गई। मोनिका ने कई रियलिटी शोज़ में हिस्सा लिया और अपनी कमाई से मुंबई में अपने लिए एक घर भी खरीद लिया। संजय लीला भंसाली के शो ‘सरस्वतीचंद्र’ में गुमान के किरदार ने उन्हें एक नई पहचान दी। इन दिनों मोनिका पंजाबी सिनेमा में व्यस्त हैं।

शंभू नाथ गौतम, वरिष्ठ पत्रकार