Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
शबाना आजमी सड़क दुर्घटना में घायल, अस्पताल में भर्ती - Sabguru News
होम India City News शबाना आजमी सड़क दुर्घटना में घायल, अस्पताल में भर्ती

शबाना आजमी सड़क दुर्घटना में घायल, अस्पताल में भर्ती

0
शबाना आजमी सड़क दुर्घटना में घायल, अस्पताल में भर्ती

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी मुंबई-पुणे राजमार्ग पर शनिवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं और उन्हें नवी मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आजमी के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें नाक पर मामूली चोट लगी है। उन्हें नवी मुंबई के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत ठीक है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुणे-मुंबई राजमार्ग पर खालापुर के समीप शबाना आजमी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें आजमी के अलावा कार चालक भी घायल हो गया।

आजमी पुणे से मुंबई आ रहीं थी तभी राजमार्ग पर एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। सुश्री आजमी के पति जावेद अख्तर भी कार में उनके साथ थे। वह पूरी तरह सुरक्षित हैं, उन्हें इस हादसे में कोई चोट नहीं आई।

आजमी और उनके परिवार के लोगों ने कल जावेद अख्तर का जन्म दिन पुणे में मनाया था। उनकी जन्म दिन पार्टी में बॉलीवुड और व्यापार जगत के लोग शामिल हुए थे।