Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक अपारबल सिंह का निधन - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक अपारबल सिंह का निधन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक अपारबल सिंह का निधन

0
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक अपारबल सिंह का निधन

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक अपारबल सिंह का शुक्रवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की एक अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे एवं दो तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।

स्वर्गीय सिंह विद्यार्थी जीवन में स्वयंसेवक के तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े एवं वर्ष 1965 में प्रचारक निकले और निरंतर समाज निर्माण के कार्य में सक्रिय रहे। भिंड में जिला एवं विभाग प्रचारक का दायित्व संभालने के बाद वर्ष 1986 में इंदौर के प्रांत कार्यालय प्रमुख के दायित्व का निर्वहन किया। वर्ष 1993 में वे क्षेत्रीय कार्यालय प्रमुख के दायित्व के साथ भोपाल आये और लगभग 27 वर्षों तक भोपाल में सक्रिय रहे।

आपातकाल के समय सिंह ने सत्ता के खिलाफ आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भूमिगत रहकर पूरे आंदोलन को दिशा दी। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए समिधा कार्यालय में रखा गया है। जहां भारी संख्या में स्वयंसेवकों एवं नागरिकों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। सिंह का पार्थिव शरीर आज रात को उनके पैतृक गांव भिंड के लहरैली ले जाया जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने सिंह के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में संघ कार्य का व्यापक विस्तारित रूप खड़ा करने में वरिष्ठ प्रचारक सिंह की महती भूमिका रही है। उनका निधन समाज की एक अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने समिधा कार्यालय पहुचंकर ‘ठाकुर साहब’ को भाजपा विधायक दल की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा भाजपा के अन्य नेताओं ने भी सिंह के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।