Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दिग्विजय चौटाला ने INSO कार्यकारिणी की बैठक में दिया संगठन मजबूती का मंत्र - Sabguru News
होम Haryana दिग्विजय चौटाला ने INSO कार्यकारिणी की बैठक में दिया संगठन मजबूती का मंत्र

दिग्विजय चौटाला ने INSO कार्यकारिणी की बैठक में दिया संगठन मजबूती का मंत्र

0
दिग्विजय चौटाला ने INSO कार्यकारिणी की बैठक में दिया संगठन मजबूती का मंत्र

रोहतक/चंडीगढ़। हरियाणा समेत अन्य राज्यों में जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (INSO) अपनी मजबूती के लिए शिक्षण संस्थानों में ज्यादा से ज्यादा छात्र अपने संगठन के साथ जोड़ेगी। इसके लिए प्रदेश के प्रत्येक शिक्षण संस्थानों में इनसो पदाधिकारी व कार्यकर्ता सक्रिय तौर पर अभियान चलाएंगे तो वहीं दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, यूपी, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में छात्र संगठन इनसो को मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेशभर में इनसो एक फरवरी से एक माह तक सदस्यता अभियान चलाएगी।

शनिवार को यह फैसला महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के अंबेडकर हॉल में इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला की अध्यक्षता में हुई इनसो की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। बैठक में यह भी फैसला लिया कि इनसो 13 मार्च को इनसो संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला का जन्म दिवस “सामाजिक कार्य दिवस” के तौर पर प्रदेश स्तरीय मनाएगी।

वहीं इनसो के दिल्ली और चंडीगढ़ में दो कार्यालय भी स्थापति किए जाएंगे जहां महीने में चार दिन इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला और इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देसवाल इनसो की मजबूती के लिए रणनीति तैयार करेंगे और छात्र संगठन इनसो के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनेंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए इनसो अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने आह्वान किया कि पार्टी ने चौधरी देवीलाल की नीतियों और डॉ अजय सिंह चौटाला की प्रेरणा से बनाए गए संगठन इनसो को हरियाणा समेत प्रदेश के सीमावर्ती राज्यों में मजबूत बनाने फैसला लिया है जिसके लिए इनसो के प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत करते हुए संगठन के साथ ज्यादा से ज्यादा से छात्र जोड़ने का काम करें।

वहीं बैठक में दिग्विजय चौटाला ने संगठन के लिए मेहनत नहीं करने वाले इनसो पदाधिकारियों को चेताते हुए इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देसवाल को दिशा-निर्देश दिए गए कि जो साथी संगठन की मजबूती के लिए कार्य नहीं कर रहे है उनकी जगह नए मेहनती कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने का काम करें।

उन्होंने इनसो पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा राज्य में इनसो संगठन मजबूत है लेकिन आगामी छात्र चुनाव के मद्देनजर इनसो को पूरी तरह से मजबूत करना होगा जिसके लिए संगठन द्वारा एक फरवरी से एक मार्च तक प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस सदस्यता अभियान के जरिए इनसो प्रदेश के प्रत्येक शिक्षण संस्थान तक पहुंच कर लाखों नए छात्र अपने संगठन के साथ जोड़ेगी ताकि आगामी छात्र संघ चुनाव में इनसो फतेह हासिल कर सके। वहीं उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याएं जानने के लिए इनसो प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में सेमिनार आयोजन करवाएगी ताकि छात्रों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया जा सके।

साथ ही उन्होंने कहा कि इनसो संगठन युवाओं की आवाज बुलंद करने वाला छात्र संगठन है इसलिए प्रदेश के छात्रों के हक की लड़ाई के लिए इनसो हमेशा तत्पर रहेगी। उन्होंने कहा कि वे खुद छात्रों के अधिकार के लिए उनके वकील बनकर प्रदेश के डिप्टी सीएम और सीएम मनोहर लाल के आगे उनकी आवाज बुलंद करने का काम करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करवाएंगे।