Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दिल्ली विधानसभा चुनाव : केजरीवाल के खिलाफ भाजपा के सुनील यादव - Sabguru News
होम Delhi दिल्ली विधानसभा चुनाव : केजरीवाल के खिलाफ भाजपा के सुनील यादव

दिल्ली विधानसभा चुनाव : केजरीवाल के खिलाफ भाजपा के सुनील यादव

0
दिल्ली विधानसभा चुनाव : केजरीवाल के खिलाफ भाजपा के सुनील यादव

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा के आठ फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुकाबले नई दिल्ली सीट से सुनील यादव को उतारा है।

भाजपा ने सोमवार और मंगलवार की देर रात जारी सूची में शेष दस उम्मीदवारोें के नामों का ऐलान किया। जिसमें आम आदमी पार्टी के खिलाफ निरंतर मोर्चा खोलने वाले पार्टी के तेज तर्रार सिख युवा नेता तेजेन्दर पाल सिंह बग्गा को हरिनगर से को टिकट दिया है। पूर्वी दिल्ली में कृष्णा नगर विधानसभा सीट से डॉ अनिल गोयल को टिकट दिया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने दस उम्मीदवारों के नामों ऐलान किया है वे इस प्रकार है:-

नांगलोई जाट से सुमनतला शौकीन, राजौरी गार्डन से रमेश खन्ना, हरि नगर से तेजेन्द्रपाल बग्गा, दिल्ली कैंट से मनीष सिंह, नई दिल्ली से सुनील यादव, कस्तूरबा नगर से रविंद्र चौधरी, कालकाजी से धर्मवीर सिंह, कृष्णानगर से डा अनिल गोयल और शाहदरा से संजय गोयल को उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा ने सभी 67 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। दो सीटों के लिए नीतीश कुमार नीत जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) से और एक सीट के लिए लोकतांत्रिक जनता पार्टी (लोजपा) के साथ समझौता हुआ है।