Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Cold wave continues to wreak havoc in North India - Sabguru News
होम India उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी, ठंड से कांपे लोग

उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी, ठंड से कांपे लोग

0
उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी, ठंड से कांपे लोग
Cold wave continues to wreak havoc in North India
Cold wave continues to wreak havoc in North India
Cold wave continues to wreak havoc in North India

जयपुर। पिछले दो दिनों से समूचे उत्तर भारत में शीतलहर जारी है। भयंकर ठंड से लोग कांप रहे हैं। कोहरा और शीतलहर का असर आवागमन पर भी पड़ा है। कई ट्रेनें कई घंटे देरी से चल रही हैं ऐसे में यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जहां कोहरे की घनी चादर में लिपटे हैं, वहीं कश्मीर घाटी में सड़कों पर बर्फी जमी हुई है। हिमाचल प्रदेश के लोग कंपाने वाली ठंड का सामना कर रहे हैं। राजधानी दिल्ली में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

वहीं दूसरी ओर राजस्थान की राजधानी जयपुर में धूप निकली हुई है यहां ठंड का असर कम देखा गया है लेकिन राजस्थान के सीकर जिले में शीतलहर जारी है।

मौसम विभाग ने बताया कि सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शाम में बारिश हो सकती है। विभाग ने बताया कि कश्मीर में लोगों को ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है। न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

पहाड़ी राज्यों में ठंड से और बुरा हाल

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में पिछले 3 दिनों से जबरदस्त ठंड और गलन पड़ने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम में तापमान शून्य से नौ डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया। ऐसे ही होता उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में भारी बर्फबारी होने से गलन बढ़ गई है।

हिमाचल के कुफरी में तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इसके बाद मनाली में तापमान शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लाहौल-स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलोंग अब भी राज्य का सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 14.4 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।

पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश में ठंड से गिरा तापमान

पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला में तापमान गिर गया है। हरियाणा के अंबाला, हिसार और करनाल में भी तापमान गिरने से से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। राज्य के दूरदराज स्थानों पर सामान्य से घना कोहरा दर्ज किया गया है। राज्य के ज्यादातर स्थानों पर मौसम स्थिति शुष्क है और दो-तीन दिनों तक तक दूरदराज के स्थानों पर आंशिक से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।

दूसरी ओर राजस्थान में रात का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। सीकर दो डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम कार्यालय ने अनुमान लगाया है कि राज्य में अगले 24 घंटे में मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा।

शंभू नाथ गौतम, वरिष्ठ पत्रकार