Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Congress leader Digvijay Singh congratulates Nadda on becoming BJP President - Sabguru News
होम Delhi नड्डा के भाजपा अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने दी बधाई

नड्डा के भाजपा अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने दी बधाई

0
नड्डा के भाजपा अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने दी बधाई
Congress leader Digvijay Singh congratulates Nadda on becoming BJP President
Congress leader Digvijay Singh congratulates Nadda on becoming BJP President
Congress leader Digvijay Singh congratulates Nadda on becoming BJP President

जयपुर। जगत प्रकाश नड्डा यानी जेपी नड्डा सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में आयोजित हुए समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी पहुंचे थे। नड्डा के भाजपा अध्यक्ष चुनने के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जिस प्रकार देश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ‘जेपी नड्डा बिहार और हिमाचल के बेटे हैं’। मोदी के इस बयान के बाद बिहार और हिमाचल की जनता फूले नहीं समा रही है। लेकिन अब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी जेपी नड्डा के अध्यक्ष बनने पर खुश नजर आ रहे हैं।

इसका कारण यह है कि नड्डा की ससुराल मध्यप्रदेश के जबलपुर में है। ऐसे में दिग्विजय सिंह ने भी जेपी नड्डा को मध्य प्रदेश का दामाद बताकर बधाई देने में देर नहीं लगाई। दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नड्डा को बिहार और हिमाचल प्रदेश का बेटा बताया था, लेकिन मध्यप्रदेश का दामाद नहीं बताया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के दौरान पीएम मोदी नड्डा को मध्य प्रदेश का दामाद भी बताना चाहिए था।

बिहार में विधानसभा चुनाव को देखते हुए पीएम मोदी ने नड्डा को कहा बिहारी

आने वाले समय में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में जेपी नड्डा के पार्टी अध्यक्ष बनने पर उन्हें बिहारी कहते हुए हिमाचल प्रदेश और बिहार का बेटा बताया था। इससे पहले पीएम ने समारोह के दौरान विपक्ष पर तीखा हमला बोला था। जेपी नड्डा को राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चुने जाने के बाद पीएम मोदी ने कहा था कि हिमाचल के लोगों को लगता होगा कि हिमाचल का एक बेटा आज बीजेपी का अध्यक्ष बना है लेकिन नड्डा पर जितना हक हिमाचल का है, उतना ही बिहार का भी है। अब देखना होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नड्डा को लेकर बिहारी वाला दांव बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में कितना फिट बैठ पाता है।

जेपी नड्डा का पटना में हुआ है जन्म और वहीं पढ़ाई भी की

जगत प्रकाश नड्डा का जन्म बिहार की राजधानी पटना में 1960 को हुआ था। नड्डा ने पटना विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का शुरुआती जीवन बिहार में ही बीता है। उसके बाद जेपी नड्डा ने हिमाचल के शिमला से एलएलबी की पढ़ाई की थी। हिमाचल से ही नड्डा पहली बार 1993 में भारतीय जनता पार्टी के विधायक चुने गए थे। नड्डा की ससुराल मध्यप्रदेश के जबलपुर में है। नड्डा की पत्नी मध्य प्रदेश की भूतपूर्व मंत्री श्रीमती जयश्री बनर्जी की पुत्री हैं।

इसी को ध्यान में रखते हुए दिग्विजय सिंह ने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को शुभकामनाएं और बधाई दी थी। आपको बता दें कि बीजेपी का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर जगत प्रकाश नड्डा का दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में स्वागत किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व बीजेपी अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह, लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत तमाम दिग्गज मौजूद रहे।

शंभू नाथ गौतम, वरिष्ठ पत्रकार