Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Kangana Ranaut challenges Deepika Padukone - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण को दी चुनौती, भाजपाई गदगद

कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण को दी चुनौती, भाजपाई गदगद

0
कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण को दी चुनौती, भाजपाई गदगद
Kangana Ranaut challenges Deepika Padukone
Kangana Ranaut challenges Deepika Padukone
Kangana Ranaut challenges Deepika Padukone

नई दिल्ली। अभी कुछ दिनों पहले दिल्ली के जेएनयू छात्रों में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे छात्रों के बीच पहुंची अभिनेत्री दीपिका पादुकोण देशभर में सुर्खियों में रही थी। दीपिका का जेएनयू जाना कांग्रेस समेत विपक्षी दलों को तो रास आ गया था लेकिन भाजपा को अखर गया था। भाजपा के कई नेताओं ने अभिनेत्री दीपिका को जेएनयू जाना मात्र अपनी फिल्म ‘छपाक’ के प्रमोशन का हथकंडा बताया था। अब एक और कंट्रोवर्सी शुरू हो गई है। यह नया विवाद बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने छेड़ा है।

कंगना की नई फिल्म ‘पंगा’ 24 जनवरी को देशभर में रिलीज हो रही है। उसी को लेकर कंगना फिल्म के प्रमोशन के लिए देश भर में घूम रही है। कंगना रनौत ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के जेएनयू जाने पर चुनौती दी है। इन दिनों दोनों अभिनेत्रियों में खूब कंट्रोवर्सी हो रही है। कहीं ऐसा तो नहीं कंगना अपनी नई फिल्म पंगा फिल्म के प्रमोशन के चक्कर में ऐसा कर रही है, जो भी हो अभिनेत्री कंगना के हथकंडे से भाजपाई गदगद है।

कंगना अपनी ‘पंगा’ के प्रमोशन के लिए तो नहीं अपना रही हथकंडा ?

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म पंगा 24 जनवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म की रिलीज से पहले ही कंगना ने दीपिका पादुकोण से पंगा ले लिया है। कंगना से दीपिका के जेएनयू विजिट और टिक टॉक पर छपाक लुक बनाने पर सवाल किया गया। इस पर कंगना जमकर बरस पड़ीं और दीपिका को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मैं किसी टुकड़े गैंग के साथ नहीं हूं। कंगना ने कहा कि दीपिका को माफी मांगनी चाहिए।

कंगना का ये बयान उनकी फिल्म पंगा की रिलीज से पहले आया है। ऐसे में ये सवाल भी उठता है कि कहीं कंगना ये पंगा, फिल्म के प्रमोशन के लिए तो नहीं ले रही हैं। कंगना बेबाक टिप्पणी के लिए पूरी इंडस्ट्री में जानी जाती हैं। लेकिन हैरानी कि बात ये है कि सारी बेबाकी तभी सामने क्यों आती है जब कंगना की फिल्म रिलीज के करीब हो।

अभिनेता सैफ अली खान को भी कंगना ने दिया जवाब

अभिनेत्री कंगना रनौत ने अभिनेता सैफ अली खान को भी जवाब दिया है। सैफ अली खान ने अभी हाल ही में भारत देश को लेकर एक बयान दिया था। सैफ के उसी बयान पर कंगना ने कहा कि अगर भारत वर्ष नहीं था तो महाभारत क्या था। 5 हजार साल पहले वेदव्यास ने क्या लिखा था। कुछ लोगों ने अपने ऐसे नैरटिव बनाए हुए हैं, जो उन्हें सूट करते हैं। लेकिन श्रीकृष्ण जी महाभारत में थे, तो भारत था और तभी तो वो महान था।

भारतवर्ष के सभी राजाओं ने मिलकर वह युद्ध लड़ा था। यूरोप जैसे ही कुछ छोटे-छोटे राज्य थे, लेकिन उनकी अपनी पहचान थी। इस ‘कलेक्टिव आइडेंटिटी’ का नाम था भारत। तभी तो कृष्ण पांडवों और कौरवों के साथ मिलकर गए थे। वह यह जानने गए थे, कौन हिस्सा ले रहा है और कौन हिस्सा नहीं ले रहा है।

कंगना पहले भी अपनी बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में रही थी

साल 2015 में कंगना की हिट फिल्म क्वीन रिलीज हुई, यही वो साल जब असल मायने में कंगना को पहचान मिली और इसी के बाद उन्होंने पहली बार एक्टर ऋतिक रोशन के खिलाफ बयानबाजी शुरू की। लेकिन बात तब तक दबे शब्दों में थी। साल 2016 में कंगना ने एक एक इंटरव्यू में इशारों इशारों में एक्टर को सिली एक्स बोल दिया। इसके बाद मामले ने तब तूल पकड़ा जब ऋतिक रोशन ने माफी मांगने की बात की। दोनों तरफ से जमकर बयानबाजी हुई। यहीं से कंगना को कंट्रोवर्सी क्वीन का खिताब भी मिल गया।

शंभू नाथ गौतम, वरिष्ठ पत्रकार