Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
यूथ आइकन गजेंद्र सिंह शेखावत बने दिल्ली विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारक - Sabguru News
होम Delhi यूथ आइकन गजेंद्र सिंह शेखावत बने दिल्ली विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारक

यूथ आइकन गजेंद्र सिंह शेखावत बने दिल्ली विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारक

0
यूथ आइकन गजेंद्र सिंह शेखावत बने दिल्ली विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारक

जयपुर। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को एक बार फिर भाजपा ने खास तवज्जो दी है। भाजपा आलाकमान ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शेखावत को स्टार प्रचारक बनाया है। राजस्थान से सिर्फ केंद्रीय मंत्री शेखावत को दिल्ली चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने देशभर के 40 नेताओं की सूची स्टार प्रचारक के रूप में जारी की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ देश के यूथ आइकन जोधपुर सांसद और केंद्रीय जल शक्तिमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को इस सूची में स्थान दिया गया है।

शेखावत को कुछ समय पहले नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 के जन जागरण अभियान का भी काम सौंपा गया था। शेखावत ने देश में सबसे पहले जोधपुर में नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में विशाल जनसभा करवाई थी, जिसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधित किया था।

दो दिन पहले ही शेखावत जम्मू-कश्मीर के कठुआ में विशाल जनसभा को संबोधित करके आए हैं। शेखावत को स्टार प्रचारक नियुक्त करने से एक बार पुनः साबित हो गया है कि वह भाजपा के कद्दावर नेताओं की सूची में शामिल है और केंद्रीय नेतृत्व की पहली पसंद है। शेखावत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का करीबी माना जाता है