Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
uttar pradesh founded day celebrate by yogi adityanath - Sabguru News
होम India उत्तर प्रदेश की उम्र हुई 70 साल वक्त के साथ काफी कुछ बदल गया

उत्तर प्रदेश की उम्र हुई 70 साल वक्त के साथ काफी कुछ बदल गया

0
उत्तर प्रदेश की उम्र हुई 70 साल वक्त के साथ काफी कुछ बदल गया

उत्तर प्रदेश। देश का आबादी के हिसाब से सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश आज 70 साल का पूरा हो गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाने का फैसला किया है। स्थापना दिवस को लेकर पूरे प्रदेश में 3 दिन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर यूपी दिवस के तीन दिवसीय रंगारंग आयोजनों का मेला शुक्रवार से लखनऊ से अवध शिल्पग्राम में शुरू हुआ।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्ज्वलित कर ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ का उद्घाटन किया। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन और मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य नीलकंठ तिवारी ने स्मृति चिह्न भेंट की।  26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर समारोह का समापन होगा।

उत्तर प्रदेश की स्थापना 24 जनवरी 1950 को की गई थी

भारत सरकार ने 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश का गठन किया था। इससे पहले ब्रिटिश काल में उत्तर प्रदेश को यूनाइटेड प्रॉविन्स के नाम से जाना जाता था। पूर्व राज्यपाल राम नाईक की पहल पर अब वर्ष 2018 से उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाता है। यह तीसरा मौका है जब उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में तीन दिनी स्थापना दिवस का आयोजन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 मंडल मुख्यालयों में अटल आवासीय विद्यालयों की नींव रखी।

इन विद्यालयों में श्रमिकों के बच्चों और निराश्रित बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। पूरे प्रदेश में तीन दिनों तक चलने वाले कार्यक्रमों में एक दर्जन से अधिक विभागों की प्रदर्शनी के साथ रंगारंग कार्यक्रम और सरकार की योजनाओं का लोकार्पण होगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रदेश का सर्वोच्च सम्मान लक्ष्मण व रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार प्रदान किया गया।

तीन साल पहले प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने दिया था सुझाव

यूपी दिवस मनाने की शुरुआत योगी आदित्यनाथ सरकार ने की थी। इसका सुझाव पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने दिया था। तब उन्होंने पर्यटन विभाग के अफसरों को सलाह दी थी कि राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र में बड़े धूमधाम वाले कार्यक्रम होते हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश का भी स्थापना दिवस मनाना चाहिए। वर्ष 2018 में उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस का आगाज किया था। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश गीत भी बजाया जाता है। तभी से उत्तर प्रदेश में हर वर्ष 24 जनवरी को राज्य का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

शंभू नाथ गौतम, वरिष्ठ पत्रकार