Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जर्मनी में हुई गोलीबारी में छह लोगों के मरने की पुष्टि - Sabguru News
होम World Europe/America जर्मनी में हुई गोलीबारी में छह लोगों के मरने की पुष्टि

जर्मनी में हुई गोलीबारी में छह लोगों के मरने की पुष्टि

0
जर्मनी में हुई गोलीबारी में छह लोगों के मरने की पुष्टि

बर्लिन। जर्मनी के दक्षिण पश्चिमी शहर रोत एमसी में शुक्रवार को एक संदिग्ध द्वारा की गई गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य लोग घायल हुए है। पड़ोसी शहर आलेन की पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।

आलेन पुलिस ने पुष्टि करते हुए कहा कि गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई है और घायल लोगों की सही संख्या का अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है।

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी दिन में एक स्थानीय काफ़ीहाउस में हुई। मिडिया रिपोर्ट्स में गोलीबारी में छह लोगों की मरने की बात कही गई थी। पुलिस ने हालांकि संदिग्ध हमलावर को हिरासत में लिया है और उनका मानना ​​है कि इस घटना का कारण घरेलू हिंसा हो सकती है।