Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार पर बोला हमला - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार पर बोला हमला

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार पर बोला हमला

0
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार पर बोला हमला
cm ashok gehlot slams central govt over policies
cm ashok gehlot slams central govt over policies
cm ashok gehlot slams central govt over policies

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार पर देश में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ जाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी गलत नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है।

गहलोत ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए यह बात कही। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी बढ़ रही है, बढ़ती महंगाई के कारण हम सभी पीड़ित हैं। व्यापार और उद्योग मंदी का सामना कर रहे हैं। केंद्र में भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था चरमरा रही है। युवाओं में निराशा और गुस्सा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इन समस्याओं पर चुप है और आम लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है। इन मुद्दों को उजागर करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे जयपुर में युवा आक्रोश रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने रैली को सफल बनाने के लिए लोगों का आह्वान भी किया।