Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर : कलश यात्रा के साथ बालाजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर : कलश यात्रा के साथ बालाजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

अजमेर : कलश यात्रा के साथ बालाजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

0
अजमेर : कलश यात्रा के साथ बालाजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू


अजमेर। नया घर गुलाबबाड़ी स्थित बालाजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का सोमवार से आगाज हुआ। पांच दिन तक चलने वाले धार्मिक अनुष्ठानों व कार्यकर्मो के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर चांद स्वीट्स से आरंभ हुई।

राजस्थानी परिधानों में सजी धजी महिलाओं ने 221 कलश धारण किए। बैंड बाजों की मधुर स्वर लहरियों के साथ कलश यात्रा में शामिल भक्तजनों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मंडल प्रवेश, देव सूज अग्नि स्थापना व शाम को आरती में बालाजी के भक्तों ने भाग लिया।

कार्यक्रम संयोजक बजरंग मंडल नयाघर के भगवान स्वरूप भाटी और सचिव बिरदीचंद गहलोत ने बताया कि मंगलवार सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक हवन, दोपहर 3 से 5 बजे तक प्रतिमाओं का जलाधिवासन होगा। रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक आरती व सुंदरकांडपाठ का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के आयोजन में संस्था संरक्षक गिरीराज आत्रेय, अध्यक्ष भगवान स्वरूप भाटी,  त्रिलोकचन्द बागडी, हरि सिंह गढवाल (राजू), हेमराज सिसोदिया, बिरदीचंद गहलोत, चांद स्वरूप टांक, छीतरमल अजमेरा, राजेन्द्रसिंह सतरावला, अशोक टांक, दीपक जोशी, सत्यनारायण टांक, पंकज गढवाल, राजेद्र भाटी, गणेश टांक, सूुरेश तूंदवाल, शिवप्रताप इन्दोरा, कान सिंह सिसोदिया, अभिषक सैनी आदि का सहयोग मिल रहा है।