Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर : बालाजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से धर्ममय हुआ माहौल - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर : बालाजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से धर्ममय हुआ माहौल

अजमेर : बालाजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से धर्ममय हुआ माहौल

0
अजमेर : बालाजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से धर्ममय हुआ माहौल


अजमेर। बालाजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर मंगलवार को दूसरे दिन भी समूचे नया घर गुलाबबाड़ी क्षेत्र में माहौल धर्ममय बना रहा। पांच दिन तक चलने वाले धार्मिक अनुष्ठानों व कार्यकर्मो के दूसरे दिन हवन व प्रतिमाओं का जलाधिवासन हुआ।

बजरंग मंडल के सचिव बिरदी चंद गहलोत ने बताया कि पांच दिवसीय महोत्सव के तहत दूसरे दिन सुबह 9 बजे से 1 बजे तक विद्वान पडिंतों और आचार्यों के सान्निध्य में यज्ञ हवन हुआ। दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक मूर्तियों का जलाधिवासन संस्कार के बाद आरती की गई।

देर शाम 8 बजे से 10 बजे तक संगीतमय सुंदरकांड पाठ रखा गया। समस्त कार्यक्रमों में बडी संख्या में क्षेत्रवासियों तथा बालाजी भक्तों ने आनंद उठाया साथ ही धर्मलाभ कमाया।

महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को सुबह नित्य पूजन के बाद सुबह 9 बजे से 1 बजे तक हवन होगा। देर शाम 8 बजे से 10 बजे तक आरती तथा हनुमान चालीसा का पाठ होगा।

आयोजक मंडली के गिरिराज आत्रेय, भगवान स्वरूप भाटी, त्रिलोकचंद बागडी, हरि सिंह गढवाल, हेमराज सिसोदिया,बिरदीचंद गहलोत, चांद स्वरूप टांक, छीतरमल अजमेरा, राजेन्द्र सिंह सतरावला, अशोक टांक, दीपक जोशी, सत्यनारायण टांक, पंकज गढवाल, राजेन्द्र भाटी, गणेश टांक, सुरेश तूंदवाल, शिवप्रताप इन्दौरा, कान सिंह सिसोदिया, गिरधारी लाल आदि ने धर्मप्रेमियों से महोत्सव में शामिल होने की अपील की है।