Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राज्य में सत्ता विरोधी लहर : सतीश पूनिया - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur राज्य में सत्ता विरोधी लहर : सतीश पूनिया

राज्य में सत्ता विरोधी लहर : सतीश पूनिया

0
राज्य में सत्ता विरोधी लहर : सतीश पूनिया

नागौर/जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया ने कहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सवा साल के शासन में ही सत्ता विरोधी लहर शुरू हो गई है।

डा पूनिया शनिवार को नागौर जिले के पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी के गांव धांदलास पहुंचे और उनकी पत्नी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने मेड़ता में पत्रकारों से कहा कि मैंने राजस्थान के लगभग सभी जिलों का दौरा किया है, सभी स्थानों पर जनता कांग्रेस के राज से त्रस्त हो चुकी है। सरकार के सवा साल के कार्यकाल में ही कांग्रेस का तीव्र विरोध शुरू हो गया है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में बिजली के दामों में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी करके इस सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है। कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में बिजली के दाम नहीं बढ़ाने का वादा किया था, लेकिन 13 महीने के शासनकाल में ही 11 प्रतिशत दाम बढ़ाकर 60 लाख उपभोक्ताओं पर भार डाल दिया।

डा पूनिया ने कहा कि इससे पहले गहलोत किसानों की कर्जमाफी के वादे पर धोखा दे चुके हैं। पिछले एक साल में किसानों के आत्महत्याओं के कई मामले इसका प्रमाण हैं। बेरोजगारों को भत्ता देने की बात से पलट चुके हैं। दस लाख बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की बात कहकर सिर्फ डेढ़ लाख को भत्ता दिया गया। उन्होंने कहा कि गहलोत पांच वर्ष रहे, तो निश्चित तौर पर मुकरने का रिकाॅर्ड बना लेंगे।