Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
फिरोजाबाद में मासूम बालिका के साथ पड़ोसी किशोर ने किया रेप - Sabguru News
होम UP Firozabad फिरोजाबाद में मासूम बालिका के साथ पड़ोसी किशोर ने किया रेप

फिरोजाबाद में मासूम बालिका के साथ पड़ोसी किशोर ने किया रेप

0
फिरोजाबाद में मासूम बालिका के साथ पड़ोसी किशोर ने किया रेप

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के दक्षिण क्षेत्र में शनिवार को एक मासूम बालिका के साथ पड़ोस में ही रहने वाले एक किशोर द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि दक्षिण क्षेत्र में शनिवार को एक तीन वर्षीय मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि पड़ोस में ही रहने वाला एक लगभग 14 वर्षीय किशोर मासूम को बहला फुसलाकर अपने साथ बुलाकर ले गया। किशोर ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया। मासूम घर पहुंची तो परिजन सन्न रह गए। परिजन बालिका को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी किशोर के खिलाफ तहरीर दी है।

पुलिस अधीक्षक (शहर) प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि एक मासूम के साथ पड़ोसी किशोर द्वारा दुष्कर्म किया गया है। बच्ची का डाक्टरी परीक्षण कराने के साथ ही मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।