Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
झारखंड : दुमका में महिला से रेप के मामले में तीन अरेस्ट - Sabguru News
होम Jharkhand Dumka झारखंड : दुमका में महिला से रेप के मामले में तीन अरेस्ट

झारखंड : दुमका में महिला से रेप के मामले में तीन अरेस्ट

0
झारखंड : दुमका में महिला से रेप के मामले में तीन अरेस्ट

दुमका। झारखंड में दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने आज तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि दुष्कर्म पीड़िता महिला ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता द्वारा दर्ज मामले के अनुसार झिकरा गांव में लगने वाले साप्ताहिक हाट से शाम को वह अपने पति के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान झिकरा जंगल के पास गोपीकांदर के नामोडीह के दुर्गा देहरी, देवेंद्र देहरी और सोनू देहरी ने उसके पति को गमछे से बांध दिया और महिला को पकड़ कर जंगल में ले जाकर सामूहिक रूप से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुज्य प्रकाश ने आज घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर भारतीय दंड विधान की धारा 323, 341, 342, 376 डी, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इधर पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए भेज दिया गया है।

दहेज हत्या के आरोप में पति अरेस्ट

दुमका जिले में नगर थाना क्षेत्र के गिलानपाड़ा मुहल्ले से पुलिस ने आज दहेज हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि दुमका नगर थाना क्षेत्र में गिलानपाड़ा मुहल्ले में किराये पर रहनेवाले रमण कुमार सिंह की पत्‍‌नी कोमल सिंह (22) ने कल रात पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे पति और उसके परिजनों ने शव को पंखे से उतारा। आज सुबह परिजनों की सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस घटना की सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता ब्रजभूषण सिंह के बयान पर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज़ कर आरोपी पति रमण कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया । मृतका के पिता ने पुलिस को उसकी पुत्री के कमरे से चार लाख के जेवरात के गायब होने की भी सूचना दी है।