Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 21 फरवरी शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 21 फरवरी शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 21 फरवरी शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 21 फरवरी शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2076, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, महाशिवरात्रि पर्व। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि :- कुछ लम्बित कार्यों का शीघ्र ही समाधान होगा जिसके फलस्वरूप आप नए कार्यो का शुभारम्भ कर सकते हैं। पारिवारिक दायित्वों का निर्वाहन करने के लिए काफी त्याग करने की जरूरत है।

वृष राशि :- आपके रूके हुए कार्यो को पूरा कराएगा तथा भाग्य पक्ष में मजबूती लाएगा। कलान्तर में किये गये कर्मो का प्रतिफल आपके जीवन में चार-चांद लगा देगा। अकारण किसी चिन्ता के काराण मन व्यथित हो सकता है, अत: आप-अपने मन को केन्द्रित करने का प्रयास करें।

मिथुन राशि :- भाग्य पक्ष मजबूत होने से किसी बड़े हानि की संभावना नहीं है। धार्मिक कार्यो का आयोजन या धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। किसी मित्र या रिश्तेदार से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से लाभ होगा।

कर्क राशि : – व्यावसायिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता रंग लायेगी। सोंच-समझकर लिए गए निर्णय आपके आत्म-विश्वास में वृद्धि करेंगे। महिलाओं को परिवार के प्रति उदासीनता रह सकती है।

सिंह राशि : – कुछ लोगों के पाचन संस्थान को कमजोर करेगा जिससे मौसमी बीमारियां घेरे रहेंगे।इस सप्ताह आपको अनचाहे सम्बन्धों को ढोना पड़ सकता है। गैर जिम्मेदार लोगों से अधिक नजदीकिंया न बढ़ाएं अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है।

कन्या राशि :- हर कदम सोच-समझकर रखने की आवश्यकता है। परिवार की बातों को सबसे साझा न करें। रोजी व रोजगार में किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा। कुछ लोगों के जीवन में नये अवसर आयेंगे जिन्हे नजरअंदाज न करें अन्यथा बाद में आत्मग्लानि होगी।

तुला राशि :- सम्बन्धों के प्रति त्याग से ही मधुरता आएगी। पहले की अपेक्षा आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। महिलायें सन्तान के प्रति अति संवेदनशीलता न रखें। साहस व पराक्रम के साथ किये गये प्रत्येक कार्य में आपको आशा के अनुरूप सफलता प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि :- ऑफिस वाले लोग अपनी उपयोगतिा बनायें रखें अन्यथा षड़यन्त्र का शिकार हो सकते है। सन्तान के प्रति अति संवेदनशीलता हितकर नहीं है। महिलायें मानसिक उलझनों का शिकार हो सकती है।

धनु राशि :- अनचाही यात्रा न ही करें तो बेहतर रहेगा। रीति-रिवाजों को लेकर जीवन साथी से व्यर्थ में तनाव होने की आशंका नजर आ रही है। महिलायें जरूरी वस्तुओं की खरीद्दारी करेंगी।

मकर राशि :- नए लोगों को रोजी व रोजगार के नयें अवसर प्रदान होंगे। प्रतीकात्मक त्याग ही परिवार में आपकी प्रतिष्ठा लौटा सकता है। हर नयें सम्बन्ध के प्रति गहरी व पैनी नजर रखने की आवश्यकता है। कार्य व व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की कुछ कमी आयेगी।

कुंभ राशि :- अनावश्यक खर्चो पर नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है। समय की पाबन्दी आपके व्यक्तित्व में चार-चांद लगा देगी। पाइल्स रोगियों को अपने खान-पान पर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

मीन राशि :- नौकरी वाले कुछ लोगों को अचानक स्थान परिवर्तन की सम्भावना है। सामाजिक उत्तरदायित्वों को ठीक से निवर्हन करने की जरूरत है। छात्र अपने सम्बन्धों को मजबूज करें। महिलायें अपने निर्णय स्वयं लेने की कोशिश करें।