Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
CAA Protest : दिल्ली के गोकुलपुरी में उपद्रवियों की फायरिंग में हेड कांस्टेबल की मौत - Sabguru News
होम Breaking CAA Protest : दिल्ली के गोकुलपुरी में उपद्रवियों की फायरिंग में हेड कांस्टेबल की मौत

CAA Protest : दिल्ली के गोकुलपुरी में उपद्रवियों की फायरिंग में हेड कांस्टेबल की मौत

0
CAA Protest : दिल्ली के गोकुलपुरी में उपद्रवियों की फायरिंग में हेड कांस्टेबल की मौत

नई दिल्ली। नागरिकता (संशोधन) कानून (CAA) के विरोध में उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी में सोमवार को भड़की हिंसा में दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की मृत्यु हो गई और एक पुलिस उपायुक्त के घायल होने की रिपोर्ट है।

प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। गोकुलपुरी क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों की तरफ से की गई फायरिंग में हेड कांस्टेबल रतन लाल की मृत्यु हो गई है। रतन लाल सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय से संबद्ध थे। शाहदरा के पुलिस उपायुक्त अमित शर्मा के घायल होने की खबर है।

उपद्रवी भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस भी छोड़ी। जाफराबाद में हालात बहुत अधिक तनावपूर्ण है। उपद्रवियों के एक पेट्रोल पंप को भी आग लगाने की रिपोर्ट है। पुलिस बल पर उपद्रवी पत्थर और बोतलें फेंक रहे हैं और फायरिंग भी की जा रही है।

उधर ऐहतियात के तौर पर दिल्ली मेट्रो रेल ने जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकुलपुरी, जौहरी एनक्लेव और शिव विहार मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद कर दिए गए हैं। मेट्रो ट्रेन सेवा वेलकम मेट्रो स्टेशन पर ही खत्म की जा रही हैं।