Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
US President Donald trump my big trade deal with india today - Sabguru News
होम India City News ट्रंप का आज भारत दाैरे का अंतिम दिन, हो सकती है बड़ी डील

ट्रंप का आज भारत दाैरे का अंतिम दिन, हो सकती है बड़ी डील

0
ट्रंप का आज भारत दाैरे का अंतिम दिन, हो सकती है बड़ी डील
US President Donald trump my big trade deal with india today
US President Donald trump my big trade deal with india today

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आज भारत दौरे का अंतिम दिन है, इस समय ट्रंप देश की राजधानी दिल्ली में है। अमेरिकी राष्ट्रपति भारत के दो दिनी दौरे पर आए थे पहले दिन उन्होंने अहमदाबाद में संस्कृति आयोजन में भाग लिया। इसके साथ ही नमस्ते ट्रंप के आयोजन में अमेरिकी राष्ट्रपति ने देश भर में सुर्खियां बटोरी। वहीं कल शाम को अपनी पत्नी और बेटी के साथ अहमदाबाद से सीधे ताजमहल भी देखने गए थे। ताजमहल देखने के बाद डोनाल्ड ट्रंप शाम को ही दिल्ली आ गए।

आज दिल्ली में अमेरिकी राष्ट्रपति का बहुत व्यस्त कार्यक्रम है। व्यापार, समझौते और कोई बड़ी डील का आज बड़ा अहम दिन माना जा रहा है। यहां हम आपको बता दें कि कल अमेरिकी राष्ट्रपति ने अहमदाबाद में भारत से ट्रेड डील करने के संकेत दिए थे। भारत से बड़ी डील करने को लेकर केंद्र सरकार समेत पूरे देश की निगाहें डोनाल्ड ट्रंप की ओर टकटकी लगाए देख रही हैं। यानी सही मायने में आज भारत और अमेरिका संबंधों को लेकर कूटनीति पर भी चर्चा होगी।

आज दिल्ली में ट्रंप और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता होने जा रही है। इस वार्ता से पहले ट्रंप राजघाट महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर भी जाएंगे। सोमवार को मोटेरा स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने डिफेंस डील का एलान किया, जिसने दोनों देशों में बड़े समझौते की उम्मीद जगा दी है। इसके अलावा भी दोनों देश आज कई मसलों पर चर्चा करेंगे।

वहीं मेलानिया ट्रंप दिल्ली में एक स्कूल में बच्चों से मुलाकात करेंगी। जैसे कि कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों नेताओं के बीच इस डील में भारत-अमेरिका के 24 रोमियो हेलीकॉप्टर खरीदने पर समझौता कर सकता है, जो कि करीब 3 बिलियन डॉलर का होगा। वहीं इसके अलावा भारत 6 अपाचे हेलीकॉप्टर भी खरीद सकता है। भारत और अमेरिका के बीच h1b वीजा संबंधित भी चर्चा हो सकती है, जिसका देश के युवाओं को बेसब्री से इंतजार है।

ट्रंप राष्ट्रपति भवन और बापू की समाधि स्थल राजघाट भी जाएंगे

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दिल्ली में राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे। इसके बाद ट्रंप दिल्ली में राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भी श्रद्धांजलि देने जा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा। उसके बाद डोनाल्ड ट्रंप हैदराबाद हाउस पहुंचेंगे। हैदराबाद हाउस में मोदी और ट्रंप के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने वार्ता के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के लिए दोपहर के लंच का आयोजन किया है। इसके बाद दोपहर लगभग 1 बजे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी एक साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकते हैं। ट्रंप शाम को लगभग 8 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे और रात्रिभोज में शामिल होंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके सम्मान में डिनर पार्टी का आयोजन किया है। लगभग रात 11 बजे के आसपास अमेरिकी राष्ट्रपति अपने देश अमेरिका के लिए उड़ान भरेंगे।

शंभू नाथ गौतम, वरिष्ठ पत्रकार