Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
melania and donald trump love story had many volatile - Sabguru News
होम Delhi मेलानिया और डोनाल्ड ट्रंप की लव स्टोरी में भी कम उतार-चढ़ाव नहीं रहे

मेलानिया और डोनाल्ड ट्रंप की लव स्टोरी में भी कम उतार-चढ़ाव नहीं रहे

0
मेलानिया और डोनाल्ड ट्रंप की लव स्टोरी में भी कम उतार-चढ़ाव नहीं रहे
melania and donald trump love story had many volatile
melania and donald trump love story had many volatile

नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से भारत देश में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा और उनके व्यापार और उनकी निजी जिंदगी के बारे में बहुत सी बातें लिखी जा चुकी हैं। लेकिन मेलानिया के बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे कि वह अमेरिका की मूल निवासी नहीं हैं। लेकिन उन्हें इस समय संयुक्त राज्य अमेरिका की फर्स्ट लेडी का खिताब हासिल है। मेलानिया मूलता: एक मॉडल रही हैं। वह को चेकोस्लोवाकिया से अलग हुए गणराज स्लोवेनिया की मूल निवासी हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया की लव स्टोरी भी कम उतार-चढ़ाव से भरी नहीं रही है। दोनों की आयु में भी लगभग 24 वर्ष का अंतर है। इस समय जब वह अपने पति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भारत आई हैं तो उनके फिटनेस को लेकर भारत में सुर्खियां बनी हुई है। मेलानिया अपने आप को फिट रखने के लिए हर रोज बहुत कड़ा वर्कआउट भी करती हैं।

न्यूयॉर्क में ट्रंप-मेलानिया एक कार्यक्रम में पहली बार 1998 में मिले थे

अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मॉडल मेलानिया निवार के एक कार्यक्रम में वर्ष 1998 में पहली बार एक दूसरे से मिले थे तभी से दोनों में प्यार हो गया था। मेलानिया अपने देश लवानिया से एक फैशन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क आई थी उसी कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद थे। उस समय ट्रंप एक बिजनेसमैन हुआ करते थे। मेलानिया ने 16 साल की उम्र से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। यहां हम आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फिल्मों और फैशन शो में भी पहले भाग लिया करते थे। बता दें कि मेलानिया ट्रंप आज भी फैशन को लेकर बेहद जागरूक हैं।

ट्रंप और मेलानिया के बीच 6 साल तक चला प्यार, फिर की शादी

डोनाल्ड ट्रंप और मॉडल मेलानिया के बीच वर्ष 1998 से लेकर 6 साल तक लव स्टोरी चलती रही फिर बाद में उन्होंने 2005 में शादी की। ट्रंप और मेलानिया की लव स्टोरी में शादी से पहली कई उतार-चढ़ाव आए थे, लेकिन फिर प्यार ने अपनी मंजिल पा ही ली। शादी से पहले मेलानिया के पास अमेरिकी नागरिकता नहीं थी। वो दूसरे देश से आकर अमेरिकी नागरिकता पाने के बाद देश की फर्स्ट लेडी बनने वाली पहली महिला हैं। मेलानिया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तीसरी पत्नी हैं।

इन दोनों का एक 14 साल का बेटा भी है, जिसका नाम बैरोन ट्रंप है। मेलानिया ट्रंप से लगभग 24 वर्ष छोटी भी हैं। ट्रंप ने जब पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ आगरा में ताजमहल का दीदार किया तो वाकई नजारा खूबसूरत हो गया। ताजमहल को प्यार की निशानी माना जाता है। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के प्रेसिडेंट जब अपनी पत्नी के साथ ताजमहल को देखने गए तो उन्हें अपनी लवस्टोरी भी जरूर याद आई होगी।

50 साल की आयु में भी मेलानिया अपने आपको फिट रखती हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया की आयु 50 वर्ष है इस आई में भी वह अपने आप को फिट रखती है हर रोज उनकी दिनचर्या में डाइट प्लान प्राथमिकता रहता है। सुपरमॉडल रह चुकीं मेलानिया की रोज की दिनचर्या ही बता देती है कि फर्स्ट लेडी ऑफ यूनाइटेड स्टेट ने कैसे आज भी अपनी एनर्जी, खूबसूरती को बरकरार रखा हुआ है। मेलानिया रोज अच्छी नींद लेने के बाद 5.30 बजे उठती हैं। इसी समय उनके पति और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप उठते हैं।

ट्रंप रोज सिर्फ 3 से 4 घंटों की नींद लेते हैं जबकि मेलानिया ये सुनिश्चित करती हैं कि वो अच्छी नींद जरूर लें जो सेहत के लिए जरूरी है। मेलानिया बेहद हेल्दी डाइट फॉलो करती हैं। खबरों के मुताबिक मेलानिया एक दिन में 7 फलों का सेवन करती हैं। मेलानिया अपने बालों और त्वचा का भी खूब ख्याल रखती हैं और इसके लिए वो विटामिन्स भी लेती हैं। मेलानिया फिट रखने हर राेज पैदल चलना और टेनिस खेलतीं है। मेलानिया 5 भाषाओं की जानकार भी हैं। वो स्लोवेनियन, अंग्रेजी समेत इटालियन, जर्मन और फ्रैंच में बोल-समझ सकती हैं।

शंभू नाथ गौतम, वरिष्ठ पत्रकार